Nail Art Designs: लोहड़ी को खास बनाने के लिए हाथों में करवाएं ये नेल आर्ट, देखें डिजाइंस

लोहड़ी के मौके पर आप भी अपने हाथों में नेल आर्ट के अलग-अलग डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके हाथों की रौनक दोगुनी हो जाएगी।
image

लोहड़ी का त्योहार बेहद खास होता है। इसलिए इस खास दिन को और अच्छे से मनाने के लिए हम पार्टी को होस्ट करते हैं। इसके लिए हम कपड़े तो अच्छे-अच्छे ले आते हैं। लेकिन हाथों की सुंदरता को बढ़ाना भूल जाते हैं। इसकी वजह से हमारे हाथों की रौनक खराब हो जाती है। अगर आपको भी हाथों की रौनक को बढ़ाना है, तो इस बार लोहड़ी पर इन नेल आर्ट डिजाइन को क्रिएट करवाएं। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे।

लोहड़ी फेस्टिवल सेलिब्रेट करते हुए नेल आर्ट डिजाइन

Lohri nail art

आप अपने हाथों में लोहड़ी फेस्टिवल को सेलिब्रटे करते हुए डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाले नेल्स काफी अच्छे लगते हैं। साथ ही, इसमें बना डिजाइन त्योहार की रौनक को दोगुना कर देते हैं। इसमें एक नेल्स पर हैप्पी लोहड़ी लिखा जाएगा। वहीं दूसरे नेल्स पर आग, ढोल और डांस करते हुए व्यक्ति का डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। इससे ये त्योहार की रौनक आपके नाखूनों पर भी दिखाई देगी। इसलिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं।

फायर वाला नेल आर्ट

Fire nail art designs

आप लोहड़ी के मौके पर इस तरह के फायर वाला नेल आर्ट भी करा सकती हैं। इसमें तीन कलर का इस्तेमाल किया जाता है। इसे लगाने के बाद बहुत अच्छे लगते हैं। साथ ही, इससे हाथों की रौनक भी बढ़ जाती है। इसमें लाइनिंग के अलग-अलग डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। साथ ही इसमें स्पार्कल भी लगाए जाते हैं। इससे ये नाखूनों पर बनने के बाद अच्छे लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: Nail Art At Home: घर में आसानी से बन जाएंगे ये खूबसूरत नेल आर्ट, देखें डिजाइंस और जानें स्टेप बाय स्टेप तरीका

लोहड़ी का आर्ट डिजाइन वाली नेल आर्ट

Lohri nail art designs

आप नाखूनों पर लोहड़ी सेलिब्रेशन के हर एक पार्ट को डिजाइन करा सकती हैं। इससे आपके सारे नाखूनों पर लोहड़ी नजर आएगी। इसके लिए कलर भी अलग-अलग इस्तेमाल किए जाएंगे। इससे हाथ सुंदर दिखाई देंगे। साथ ही, आपको कलर दोबारा चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसे भी पढ़ें:Nail Art: शादी के लिए हाथों के नाखूनों पर करवाएं नेल आर्ट, देखें सबसे अलग डिजाइंस

इस बार लोहड़ी को खास बनाने के लिए इन नेल आर्ट डिजाइन को क्रिएट करें। इसे करने से आपके हाथ अच्छे लगेंगे। साथ ही, ये आप के हर लुक के साथ अच्छे से पेयर हो जाएंगे। बस आपको सही कलर और डिजाइन को चूज करना है, ताकि आपके नाखून अच्छे लगे। साथ ही, आपको ज्यादा कलर चेंज करने की जरूरत न पड़े।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/Mesmerizing World Of Nail Art, Lick Pro

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP