पतले होंठों पर खूब जचेंगे लिपस्टिक के ये शेड्स

किसी भी लिपस्टिक के शेड का चुनाव करने से पहले आपको अपनी स्किन टोन का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप किसी ब्यूटी एक्सपर्ट की सलाह ले सकती हैं।

lip shades best for thin lips in hindi

मेकअप करना हम सभी पसंद करते हैं और इसके लिए आपको मार्केट में अनेक वैरायटी के प्रोडक्ट्स भी आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन आज भी हम रोजाना के लिए केवल लिपस्टिक लगाना ही पसंद करते हैं। इसके लिए हम आए दिन नए से नए कलर्स की लिपस्टिक भी खरीदते हैं।

लिपस्टिक का चुनाव करने के लिए वैसे तो हम अक्सर केवल यही सोचते हैं कि क्या ये हमारे स्किन टोन के हिसाब से खिलकर नजर आएगी भी या नहीं?

बता दें कि इसके अलावा हमें ये भी देखना जरूरी होता है कि क्या ये लिप शेड हमारे होंठों पर खूबसूरत भी लगेगा या नहीं?

ऐसा इसलिए क्योंकि हर लिप शेप अलग होती है और हम सभी को पाउटी लिप्स बेहद खूबसूरत लगते हैं और खासकर पतले होंठ वाले अपने लिप्स को पाउटी इफेक्ट देने के चक्कर में सही लिप कलर नहीं चुन पाते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे लिप शेड्स जो खासकर पतले होंठ वालों के लिए बेस्ट रहेगी और आपके होंठों को बड़ा और पाउटी दिखने में आपकी सहायता करेगी।

रूबी रेड लिप कलर

ruby red lip shade for thin lips

रूबी रेड कलर आपके लुक को बोल्ड बनाने में मदद करेगा। इस तरह के लिप शेड के साथ आप आंखों के लिए ब्राउन शेड पैलेट में से कलर्स को चुन सकती हैं। बता दें कि रेड फॅमिली शेड्स में इस कलर को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये कलर लगभग हर स्किन टोन के साथ आसानी मैच करता है।इसे भी पढ़ें :गर्मी के लिए बेस्ट हैं ये 5 लिपस्टिक शेड

न्यूड पिंक लिप कलर

अगर आप लाइट कलर के लिप शेड्स लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह का न्यूड पिंक कलर आपके लिए बेस्ट रहेगा। हालांकि यह कलर फेयर से लेकर मीडियम स्किन टोन के लिए बेस्ट रहता है, लेकिन फिर भी आप न्यूड कलर को चुनते समय अपने स्किन टोन के हिसाब से शेड खरीदें और कोशिश करें कि शेड खरीदने से पहले डेमो टेस्ट लें।इसे भी पढ़ें :होंठों के आकर को बड़ा और पाउटी दिखाने के लिए करें इन लिप शेड्स का चुनाव

ग्लॉसी पीच लिप कलर

glossy pink lips

ग्लॉसी लिप्स आपके होंठों को हाइड्रेटेड दिखाने में आपकी मदद करते हैं। वहीं इस तरह के लिप कलर के साथ आप अपने गालों पर चीक टिंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप लिक्विड या क्रीम बेस प्रोडक्ट को चुन सकती हैं। वहीं इस तरह का लिप शेड खासकर फॉर स्किन टोन पर ही खूबसूरत नजर आएगा।

डीप ब्राउन लिप कलर

bwon lips for dark tone

ब्राउन कलर में आपको वार्म और कूल टोन में कई वैरायटी मिल जाएगी। वहीं यह कलर वार्म टोन ब्राउन है और इस तरह का कलर खासकर मीडियम से लेकर डार्क स्किन टोन पर खूबसूरत नजर आता है। इस तरह का लिप शेड आपको मॉडेस्ट और बोल्ड लुक देने में आपकी सहायता करेगा। इस तरह के लिप शेड के साथ आप कोहल आई लुक भी क्रिएट कर सकती हैं।

अगर आपको पतले होंठों के लिए लिपस्टिक के ये शेड्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP