खूबसूरत होंठ महिलाओं की सुंदरता में चार-चांद लगा देते है। शायद आपने इस बात पर गौर किया हो कि अपने होंठों पर हल्का सा कलर लगाने से ही आप कहीं भी बाहर जाने के लिए एकदम तैयार दिखती हैं! जी हां आपके होंठ आपको बेहतरीन दिखने में अहम भूमिका निभाते हैं। वे आपके चेहरे पर ग्लो लाने में आपकी हेल्प करते हैं, जिससे आप बेहतर और सुंदर दिखती हैं। लेकिन ज्यादातर महिलाओं के मेकअप बैग में कभी भी होंठों के लिए जरूरी प्रोडक्ट नहीं मिलते हैं। लेकिन आपके पास होंठों को सुंदर बनाने के लिए कुछ जरूरी चीजें आवश्यक होनी चाहिए हैं? खैर कोई बात नहीं, आज हम आपके साथ मेकअप बैग के लिए 5 जरूरी लिप प्रोडक्ट शेयर कर रहे हैं।
लिप बाम
![lip balm beautiful lip]()
आपके होंठ को नमी की जरूरत होती है और अगर आप होंठों को ड्राई और फटे हुए से बचना चाहती हैं तो आपको एक अच्छे लिप बाम की जरूरत होती है। आप लक्मे लिप लव चैपस्टिक खरीदें जो आपको होंठों को 22 घंटों के लिए सॉफ्ट और मॉश्चराइज करती है। यह एसपीएफ 15 के साथ आता है जो आपके होंठों को धूप से बचाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह विभिन्न फ्लेवर में आता है और आपको एक सॉफ्ट कलर भी देता है। आप इसे यहां से 127 रुपये के डिस्काउट रेट पर खरीद सकती हैं।
लिप स्क्रब
![lip scrub beauty]()
होंठों की सुंदरता के लिए, आपको अपने होंठों को रेगुलर एक्सफोलिएट करने की जरूरत होती है। एक्सफोलिएशन आपके होंठों से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है और इसके लिए आपको एक अच्छे लिप स्क्रब की आवश्यकता होती है। Seer Secrets Rambutan, Dates & Liquorice Lip Scrub आप यहां से सिर्फ 199 रुपये में खरीद सकती हैं। यह आपके होंठों को स्मूथ और मॉश्चराइज करने में हेल्प करता है।
इसे जरूर पढ़ें: सॉफ्ट और गुलाबी होंठों के लिए आजमाएं ये 3 होममेड लिप मास्क
रेड लिपस्टिक
![red lipstick beauty]()
लिप ट्रेंड आता और जाता है लेकिन रेड कलर की लिपस्टिक का ट्रेंड हमेशा रहता है। रेड एक ऐसा कलर है जो किसी भी स्किन कलर पर बहुत अच्छा लगता है, लगभग सभी ड्रेसेस के साथ बढ़िया लगता है। रेड कलर की लिपस्टिक आपके मेकअप बैग में जरूर होनी चाहिए। आप Elle 18 Color Pops की रेड लिपस्टिक डिस्काउट रेट पर यहां से खरीद सकती हैं।
क्रीमी मैट लिपस्टिक
![creamy matte lipstick beauty]()
बहुत सारी महिलाओं को लगता है कि मैट लिपस्टिक लगाने के तुरंत बाद ड्राई हो जाती है और इससे होंठों पर जलन होने लगती है। ऐसी महिलाओं के लिए, क्रीमी मैट लिपस्टिक एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इनका स्मूथ, मॉइश्राइजिंग फिनिश होता है जो होंठों पर हल्का महसूस कराती है। आप Miss Claire Soft Matte Lip Cream को यहां से 270 रुपये के डिस्काउंट में ले सकती हैं।
लिक्विड लिपस्टिक
![matte lipstick beauty]()
महिलाओं को लेटेस्ट लिक्विड लिपस्टिक ट्रेंड पसंद है। इसे लगाना भी बहुत आसान होता है। मैट लुक पाने के लिए, आपके लिए ऑनलाइन कई तरह की लिक्विड मैट लिपस्टिक उपलब्ध हैं। इस मैट लिपस्टिक के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि यह वास्तव में लंबे समय तक टिकी रहती है। आप Wet 'n Wild Megalast Liquid Catsuit Matte Lipstick को यहां से 374 रुपये के डिस्काउंट रेट पर लिपस्टिक खरीद सकती हैं।
तो देर किस बात की आज ही इन लिप प्रोडक्ट को अपने ब्यूटी बैग का हिस्सा बनाएं और अपनी होंठों की खूबसूरती को बढ़ाएं।