मेकअप करना हम सभी बेहद पसंद करते हैं। वहीं आजकल तरह-तरह के मेकअप लुक्स आपको इंटरनेट पर नजर आ ही जाएंगे। कई बार तो हम इन लुक्स को रीक्रिएट करने की भी कोशिश करते हैं।
वहीं इन सबके बीच हैवी मेकअप कोई करें या न करें, लेकिन लिपस्टिक तो हम सभी लगाते ही हैं। बात अगर कॉकटेल पार्टी मेकअप लुक की करें तो अक्सर इस नाइट पार्टी के लिए बोल्ड मेकअप करना ज्यादा पसंद किया जाता है।
कई बार हम अपने लुक के हिसाब से परफेक्ट लिप कलर नहीं ढूंढ पाते हैं और बिना सोचे समझें कोई भी कलर के लिप शेड को लगा लेते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे लिप शेड्स जिसे आप कॉकटेल पार्टी के लिए कैरी कर सकती हैं।
View this post on Instagram
वहीं अगर आप पिंक लवर हैं तो इस तरह का ग्लॉसी पिंक लुक आपके लिए परफेक्ट रहेगा। वहीं अगर आप इस तरह का लिप शेड चुन रही हैं तो आंखों के लिए भी इसी तरह का लाइट पिंक या पीच शेड कलर का आई शैडो चुन सकती हैं। बता दें कि इस तरह के लुक को कम्प्लीट करने के लिए आप ब्लश के लिए पीच पिंक कलर को चुनें। इसक अलावा आप बेस मेकअप को ड्युई रखें। ऐसा करने पर आपका लुक काफी फ्रेश नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें : सटल मेकअप करना पसंद है तो अदिति राव हैदरी के ये लुक्स हैं आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट
View this post on Instagram
न्यूड कलर आजकल काफी चलन में है। वहीं इस तरह का न्यूड ब्राउन शेड आप स्मोकी आई मेकअप लुक में कैरी कर सकती हैं। बता दें कि आप चाहे तो लिप्स के लिए ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं ब्लैक कलर की स्मोकी आई मेकअप लुक के साथ इस तरह की ब्राउन न्यूड कलर काफी खूबसूरत नजर आएगा। साथ ही आप फेस कंटूरिंग की जगह पर ब्रोंजर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपको परफेक्ट बोल्ड लुक मिल जाएगा।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें : देखें एक ब्लैक काजल पेंसिल से हो सकते हैं कितने तरह के मेकअप लुक्स
अगर आप कॉकटेल पार्टी के लिए रेड कलर की आउटफिट पहन रही हैं तो लिप्स के लिए भी आप बोल्ड ब्लड रेड शेड रेड को चुनें। वहीं आई मेकअप को थोड़ा सटल ही रखें। ऐसा करने से आपका ओवरऑल मेकअप काफी खूबसूरती के साथ लिप्स को हाइलाइट करने में आपकी मदद करेगा। वहीं आप आई मेकअप के लिए लाइट ब्राउन कलर की आई शैडो के साथ बारीक साइज के ग्लिटर या शिमर लगायें।
अगर आपको कॉकटेल पार्टी के लिए ये खास लिप कलर्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।