Black Knee: 1 हफ्ते में कम होगा घुटनों का कालापन, अपनाएं ये 10 टिप्‍स

घुटने के कालेपन के कारण आप यदि शॉर्ट ड्रेस पहनने में हिचक रही हैं, तो आपको एक बार लेख में बताए गए घरेलू नुस्‍खों को जरूर पढ़ने चाहिए। 
Updated:- 2024-03-19, 19:46 IST
dark knee home remedies pics

टैनिंग एक एसी त्‍वचा संबंधित समस्‍या है, जो चेहरे से लेकर पैरों तक कहीं भी हो सकती है। आपको आश्‍चर्य होगा कि शरीर के जो हिस्‍से ढके रहते हैं, उनमें भी टैनिंग हो जाती है। खासतौर पर जिन हिस्‍सों की त्‍वचा ज्‍यादा गतिशील नहीं होती है, वह सबसे ज्‍यादा टैन नजर आती है। 

अमूमन आपने देखा होगा कि घुटनों की त्‍वचा का रंग शरीर के बाकी अंगों की त्‍वचा से अलग नजर आता है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि घुटनों की त्‍वचा गतिशील नहीं होती है। इसलिए घुटने बहुत जल्‍दी काले हो जाते हैं। वैसे घुटनों के काले होने के पीछे शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। इसलिए आपको दिनभर में कम से कम 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। 

इसके अलावा अगर आपके घुटनों में कालापन इस कदर बढ़ गया है कि आप शॉर्ट ड्रेस नहीं पहन पाती हैं और दिखने में यह कालापन बहुत ज्‍यादा भद्दा लगता है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ घरेलू नुस्‍खे बताएंगे, जो घुटने के कालेपन को दूर करेंगे। 

इसे जरूर पढ़ें- पैरों के कालेपन को दूर करने के लिए घर पर करें पैडिक्योर, जानें आसान तरीका

black knee treatment using orange peel in hindi

घुटने का कालापन दूर करने के नुस्‍खे (Black Knees Home Remedies )

  • एक कटोरी में दूध लें और उसमें थोड़ी सी हल्‍दी डालें। फिर इस मिश्रण में आप कॉट बॉल्‍स को डालें और इससे घुटनों को साफ करें। इस प्रक्रिया को कम से कम 10 मिनट तक जारी रखें। इस बात का ध्‍यान रखें कि आपको आहिस्‍ता-आहिस्‍ता ही घुटनों को साफ करना है और तेजी से रगड़ना नहीं है। 
  • संतरे के छिलके को सीधी तरफ से घुटने में आहिस्‍ता-आहिस्‍ता रगड़ें । अगर आप संतरे के छिलके को सुखा कर उसे दूध या फिर दही में मिक्‍स करके घुटनों पर स्‍क्रब करती हैं, तो इससे भी आपको बहुत फायदा होगा। 
  • आलू को छीलकर काट लें और फिर उसमें नमक लगाएं। इसे घुटने में 2 मिनट के लिए रगड़ें फिर पानी से घुटनों को साफ कर लें। ऐसा करने से घुटने काफी हद तक साफ हो जाएंगे क्‍यों कि नमक में एक्‍सफोलिएटिंग पावर होती है। 
  • एलोवेर जेल में चुटकीभर हल्‍दी मिक्‍स करें और फिर इस मिश्रण को घुटने पर लगा लें। कई बार त्‍वचा पर डेड स्किन की परत जमी होती है और इससे वहां ड्राईनेस नजर आने लग जाती है। यह घरेलू नुस्‍खा डेड स्किन को रिमूव करेगा और त्‍वचा को ड्राई होने से बचाएगा। 
  • दही में में ओट्स डालें और स्‍क्रब तैयार करें। इस स्‍क्रब से आप घुटनों को साफ करें। आप इस विधि से नियमित रूप से घुटनों की सफाई कर सकती हैं और टैनिंग को दूर कर सकती हैं। 
  • गुलाबज में विटामिनी-ई कैप्‍सूल को पंचर करके डालें और फिर इसे मिश्रण को अपने घुटनों पर लगा लें। आप इससे दिन में 2 बार भी घुटनों की सफाई कर सकती हैं। इससे भी आपके घुटनों की त्‍वचा साफ रहेगी और कालापन दूर होगा। 
  • दही में बेसन और हल्‍दी मिक्‍स करके घुटनों पर लगाएं और 10 से 15 मिनट बाद उंगलियों को सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए इस मिश्रण को घुटने से रिमूव कर दें। दही और बेसन दोनों ही बहुत अच्‍छे एक्‍सफोलिएटर होते हैं। 

इसे जरूर पढ़ें- Expert Tips: ठंड से हाथ हो गए हैं सख्त तो उन्‍हें मुलायम बनाने के लिए अपनाएं ये 6 उपाय

 

tips to get rid of black elbows and knees in hindi

  • शहद में ब्‍लीचिंग और मॉइश्‍चराइजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं और इसे भी आप घुटनों में लगा सकती हैं। 10 मिनट बाद आप घेटनों को साफ कर लें। यदि आप रोज इस नुस्‍खे को अपनाती हैं, तो आपको पॉजिटिव रिजल्‍ट्स देखने को मिलेंगे। 
  • यूज्‍ड चाय की पत्ती को घुटनों पर रगड़ने से भी त्‍वचा का कालापन कम हो सकता है। इस बात का ध्‍यान रखें कि चाय की पत्‍ती गरम होने की जगह ठंडी हो। 
  • कॉफी पाउडर में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिक्‍स करें और फिर इसे घुटनों पर लगा लें। हल्‍के से स्‍क्रब करें और 2 से 4 मिनट बाद आप घुटनों को वॉश कर लें। 

नोट- ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे से आपको इंस्‍टेंट लाभ प्राप्त नहीं होगा। नियमित इसका प्रयोग करने पर आपको जल्दी ही अच्‍छे रिजल्‍ट्स देखने को मिलेंगे। सेंसिटिव स्किन वालों को पहले एक्‍सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए और सभी को कोई भी नुस्खा अपनाने से पूर्व स्किन पैच टेस्ट भी  जरूर कर लेना चाहिए।

 अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

Image Credit- Shutterstock, Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।