Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:40 PM IST

तलवों में मेहंदी लगाने का है trend, इस फेस्टिव सीज़न ट्राय करें ये latest मेहंदी डिज़ाइन्स

अगर इस फेस्टिवल करने वाली हैं तलवों में मेहंदी लगाने का trend follow तो ट्राय करें ये latest मेहंदी designs। 
Updated:- 2018-07-05, 19:08 IST
mehandi big

लड़कियों के लिए मेहंदी के बिना हर festival और occasion अधूरा होता है। इसलिए हर त्योहारों व अवसरों की तैयारी के दौरान लड़कियां सबसे पहले, मेहंदी ही लगाने बैठती हैं। 

कहा भी गया है,

मेहंदी बिना, सब सूना। 

इसलिए किसी को सूना-सूना फील ना हो इसलिए लड़कियों में मेहंदी को लेकर काफी क्रेज रहता है। :)

लेकिन मेंहदी लगाने का ये क्रेज लड़कियों में तब और अधिक बढ़ जाता है जब इसके नये डिजाइन, ट्रेंड कर रहे होते हैं। 

जैसे कि आजकल हाथ और पैरों के साथ तलवों में भी मेहंदी लगाने का नया ट्रेंड चला हुआ है। कमला नगर के मेहंदी डिज़ाइनर अरूण सिंह का कहना है कि "आजकल तलवों में मेंहदी लगाने का ट्रेंड चल रहा है। इस ट्रेंड को सबसे ज्यादा Teenager और 30+ की औरतें Follow कर रही हैं। तलवों में लगने वाली मेंहदी, हाथ में लगने वाली मेंहदी के comparison में थोड़ी मोटी लगती है। साथ ही इसके डिजाइन भी हाथ से अलग होते हैं।"

 

इन डिज़ाइनों का ट्रेंड तब और डबल हो जाता है जब फेस्टिव सीज़न शुरू होने वाला हो। लेकिन 30 साल की उम्र के बाद घर में रहने वाली अधिकतर महिलाएं काम में बिज़ी होने के कारण खुद पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती। जिसकी वजह से उन्हें पता ही नहीं चल रहा होता कि कौन सा डिजाइन आजकल ट्रेंड में है। अगर आप भी इन महिलाओं में से एक हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल रहेगा। इस आर्टिकल में हम आपको मेंहदी डिजाइन्स के नए ट्रेंड बताने वाले हैं, जिससे आपका महंदी लगाने का शौक और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।

 

हाथ-फूल मेहंदी डिज़ाइन 

Mehandi design image

सबसे पहले हम बात करते हैं हाथ फूल मेहंदी डिज़ाइन कि जो आजकल काफी ट्रेंड में है। ये डिजाइन पैरों के नीचे के बीच वाले हिस्से को पूरी तरह से कवर करती है जो दिखने में काफी आकर्षक लगती है। इसमें चेन की तरह की डिज़ाइन बनाई गई होती है और एड़ियों के तरफ वाले हिस्से में मेहंदी से जाली वर्क किया जाता है। फ्लोरल पैटर्न के साथ इस मेहंदी डिज़ाइन में उँगलियों पर फूल बनाए जाते हैं। यह खूबसूरत डिज़ाइन पैरों के तलवों को काफी खूबसूरत बना देता है।

 

रोज़ मेहंदी डिज़ाइन 

Mehandi design image

अगर सिंपल और सुंदर मेहंदी लगानी है तो पैर के तलवों में ये मेहंदी डिज़ाइन लगवाइए। इस डिज़ाइन में गुलाब के फूल की इमेज सेंटर ऑफ एट्रेक्शन होती है। इसमें पूरे तलवे पर बहुत ही इज़ी डिज़ाइन बनाई जाती है लेकिन बीच में एक गुलाब का फूल बना होता है जो इस डिज़ाइन को खूबसुरत बनाता है। इस मेहंदी डिज़ाइन में पैर की उँगलियों को खाली छोड़ दिया जाता है।

 

डिवाइडेड मेहंदी डिज़ाइन 

Mehandi design image

इस डिज़ाइन में पैरों के तलवों को दो हिस्सों में बांटा जाता है जो बहुत सुंदर तरीके से बनाई जाती है। यह डिज़ाइन ‘V’ शेप में होती है। एड़ी को जाली वर्क से डिज़ाइन किया जाता है और पैर की उँगलियों में छोटे-छोटे फूल बनाए जाते हैं। यह बहुत ही सुंदर और आसान तरीके से बनाई जा सकती है। 

 

फूलों वाली मेहंदी डिज़ाइन 

Mehandi design image

यह सबसे आसान मेहंदी डिज़ाइन है जिसमें दो फूल बने होते हैं और तलवों का अधिकतर हिस्सा खाली होता है। एड़ी के किनारे और तलवों के किनारों पर भी कोणीय आकार में डिज़ाइन बनी हुई होती है और उँगलियों पर पत्तियाँ बनी होती हैं। अगर आप तलवों में सिंपल मेहंदी लगाना चाहती हैं तो यह डिज़ाइन आपके लिए बेस्ट रहेगी। 

 

क्लस्टर फ्लोरल डिज़ाइन

Mehandi design image

इस मेहंदी डिज़ाइन में बहुत ही छोटे हिस्से पर मेहंदी डिज़ाइन बनाई जाती है, जिसमें बहुत सारे डॉट्स यूज़ किए जाते हैं। अगर आप केवल अपनी सहेलियों के साथ ट्रेंड में रहने के लिए तलवों में मेहंदी लगवा रही हैं तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगा। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।