कोरियन जैसे चमकदार गाल पाने के लिए यह ब्यूटी रूटीन आएगा काम, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो

हेल्दी और हाइड्रेटेड स्किन के लिए आपको स्किन टाइप के हिसाब से रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए हम कई ब्यूटी रूटीन को फॉलो करते हैं। ब्यूटी रूटीन की बात करें तो कोरियन स्किन केयर आजकल काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।
कोरियन की बात करें तो ज्यादातर आपने देखा होगा कि गाल काफी चमकते हुए नजर आते हैं। इस तरह के गालों को ग्लोइंग बनाने के लिए रोजाना आप कई चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कोरियन जैसे गुलाबी और हाइड्रेटेड गाल पाने के लिए क्या करना चाहिए-
बीटरूट का करें इस्तेमाल

वैसे तो आज मार्केट में बड़े से बड़े ब्रांड के मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट्स आपको मिल जाएंगे, लेकिन नेचुरल तरीके से गालों पर ग्लो लाने के लिए आप बीटरूट यानी चुकंदर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें मौजूद रस आपकी त्वचा को बिना किसी नुकसान के गुलाबी बनाने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें : K-Obsessed : खीरे के इस्तेमाल से कोरियन जैसा चमकेगा चेहरा, जानें कैसे
गुलाब की पंखुड़ियां आएंगी काम
हम सभी ने काफी बार सुना होगा कि त्वचा के लिए कई रूप में गुलाब जल और गुलाब का फूल बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप त्वचा पर गुलाब की पंखुड़ियां को पीसकर रोजाना इसे गालों और चेहरे पर लगा सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो गुलाब जल को भी गालों पर स्प्रे कर सकती हैं। यह न केवल आपकी त्वचा को मुलायम रखने में मदद करेगा, बल्कि स्किन को हाइड्रेटेड भी बनाए रखेगा।
इसे भी पढ़ें : K-Obsessed : कोरियन जैसी ग्लास स्किन पाने के लिए घर पर बना सकती हैं शीट मास्क
गालों पर शहद लगाने के फायदे क्या हैं?

गालों पर नेचुरल ग्लो लाने और हाइड्रेशन को बरकरार रखने के लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले आप कच्चे दूध के साथ शहद को मिलाकर गालों पर लगा सकती हैं। यह घरेलू नुस्खा कई रूप में त्वचा के लिए फायदा पहुंचाने में मदद करता है।
अगर आपको कोरियन ब्यूटी रूटीन पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।