Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

Korean Beauty: कोरियन लड़कियों की तरह अपने बालों का रखें खास ध्यान, बदलते मौसम में शाइन रहेगी बरकरार

बदलते मौसम में बालों का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है। अगर आप भी इस टिप्स का ध्यान रखेंगी, तो अपने बालों को कोरियन लड़कियों जैसे चमकदार बना पाएंगी। 
Updated:- 2025-03-10, 07:30 IST
image

बालों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस तरह का लाइफस्टाइल को हम फॉलो कर रहे हैं, इसकी वजह से स्किन का ध्यान हम नहीं रख पाते हैं। ऐसे में बालों में अलग-अलग प्रॉब्लम होने लगती है। इसके लिए जरुरी है कि आप अपनी बालों की केयर के लिए थोड़ा समय निकालें। साथ ही, कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें। जिसे ट्राई करके आपके बाल हेल्दी रहे। साथ ही, कोरियन लड़कियों की तरह चमकदार नजर आए। चलिए आपको बताते हैं आप कि बालों का कैसे रखें ध्यान।

स्कैल्प की करें साफ सफाई

Hair care tips (2)

बालों की केयर करने के लिए जरुरी है कि आप स्कैल्प को साफ रखें। ऐसा क्योंकि कोरियन लड़कियों के बालों तभी सिल्की रहते हैं जब वो अपने स्कैल्प को साफ रखते हैं। इसके लिए जरुरी है कि आप अपने बालों में केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल कम करें। साथ ही, इसे ठंडे पानी से साफ करें। इससे आपके बाल रुखे नहीं होंगे। इसके साथ ही, आप बालों में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। इसकी मसाज करें और बालों को वॉश करें। इससे आपके बाल हेल्दी नजर आएंगे।

बालों में करें कोरियन सामग्री का इस्तेमाल

Korean hair care (2)

आप बालों को हेल्दी रखने के लिए आप कोरियन प्रोडक्ट में इस्तेमाल होने वाले इंग्रीडिएंट्स के इस्तेमाल से बालों को हेल्दी रखें। इसके लिए आप चावल के पानी, एलोवेरा जेल, राइस वाटर मास्क या हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, इसे लगाकर बालों को हेल्दी रख सकते हैं। इसे आप हफ्ते में 1 बार जरुर ट्राई कर सकते हैं। इससे आपके बालों में चमक बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: Korean Hair Care: रेशमी और मुलायम बाल चाहती हैं, तो अपनाएं ये 2 कोरियाई हेयर केयर टिप्स, जानें फायदे

इन बातों का रखें ध्यान

  • बालों को नियमित रूप से ट्रिम कराएं। साथ ही, बिना एक्सपर्ट की सलाह के किसी भी चीज का इस्तेमाल न करें।
  • बालों में अगर आप नई चीजों का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे पहले टेस्ट जरुर करें।
  • घरेलू चीजों का इस्तेमाल सही तरीके से करें।
  • कोरियन लड़कियों जैसे बाल चाहिए तो इसके लिए जरुरी है कि आप एक बार एक्सपर्ट सलाह जरुर लें।
  • बालों को हेल्दी रखने के लिए सही तरह से चीजों का इस्तेमाल करें। साथ ही, आपको ज्यादा चीजों को इस्तेमाल करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरुर लें।

इसे भी पढ़ें: Korean Hair Care: लंबे घने और चमकदार बालों के लिए काम आएगा ये कोरियन ट्रीटमेंट, बढ़ सकती है हेयर ग्रोथ 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।