बैक वैक्सिंग करवाने से पहले ये बातें जानना है जरूरी

क्या आप भी वैक्सिंग करवाती हैं? हालांकि, बाजार में कई स्ट्रिप्स या हेयर रिमूवल क्रीम मौजूद हैं, लेकिन इन्हें लगाने से फायदा कम बल्कि नुकसान ज्यादा होता है। हाथ काले पड़ जाते हैं। साथ ही बालों की ग्रोथ भी जल्दी हो जाती है। ऐसे में क्या आप भी वैक्स करवाना पसंद करती हैं? भले ही वैक्सिंग में दर्द होता है, लेकिन इसके परिणाम अच्छे होते हैं।
वैक्सिंग से लंबे समय तक बाल नहीं आते हैं। स्किन भी सॉफ्ट हो जाती है। हाथ-पैरों के अलावा बैक वैक्सिंग भी होती है। हालांकि, आप इसे खुद नहीं कर सकती हैं। इसके लिए पार्लर ही जाना पड़ता है। अगर बैकलेस आउटफिट्स पहनकर आपकी बैक टैन हो गई है तो वैक्सिंग फायदेमंद होगी। पीठ पर वैक्सिंग करवाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको शहनाज हुसैन द्वारा बैक वैक्स से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताएंगे।
वैक्स के इंग्रीडियंट्स पर दें ध्यान
अगर आप पीठ पर वैक्सिंग करवाने की सोच रही हैं तो वैक्स के इंग्रीडियंट्स पर ध्यान दें। ज्यादातर पार्लर में नींबू और चीनी से बनी वैक्स का इस्तेमाल किया जाता है। यह इंग्रीडियंट स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। इसके अलावा चीनी और नींबू अच्छे एक्सफोलिएंट होते हैं, जो आपकी स्किन को सॉफ्ट रखने में मदद करते हैं।
स्क्रब करें
इसे भी पढ़ें:शहनाज हुसैन से जानें कितने प्रकार की होती है वैक्स और इनके फायदे?
दाने होने पर ये चीजें लगाएं
वैक्स के टाइप
- अगर आपको ज्यादा एरिया में वैक्सिंग करवानी है तो कोल्ड वैक्स करवाएं। यहपैराफिन वैक्स और रेसिन से बनी होती है।
- चॉकलेट वैक्स के नाम से ही पता चलता है कि यह किस चीज से बनी होती है। चॉकलेट वैक्स मेंकोको बीन्स और डार्क चॉकलेट होती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।