Foot Care:पैरों की डेड स्किन को साफ करने के लिए घर के किचन में मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल
-1726685402698.webp)
खूबसूरत नजर आने के लिए चेहरे के साथ-साथ हाथ पैर भी खूबसूरत होने चाहिए। लेकिन, चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के चक्कर में महिलाएं पैरों की केयर करना भूल जाती हैं। इस वजह से पैरों पर डेड स्किन जमा हो जाती है। पैरों पर डेड स्किन जमा होने से जहां ये बदसूरत नजर आते हैं तो वहीं ये भद्दे लगते है। वहीं पैरों की डेड स्किन को कैसे साफ करें इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट से बात की। एक्सपर्ट ने हमें घर के किचन में मौजूद कुछ चीजों के बारे में बताया है। इन चीजों की मदद से पैरों की डेड स्किन को साफ हो सकती है साथ ही पैर सुंदर भी नजर आएंगे।
एक्सपर्ट ने हमें पैरों की डेड स्किन को साफ करने के लिए जिन चीजों के बारे में बताया है ये सभी चीजें कई सारे गुणों से भरपुर हैं। इन सभी चीजों की मदद से जहां चेहरा साफ होगा तो वहीं पैर की त्वचा भी कोमल होगी।
इस भी पढ़ें : जानें हेल्दी स्किन के लिए क्या करना चाहिए?
टमाटर और चीनी का करें इस्तेमाल

सामग्री
- 2 टमाटर
- 3 चम्मच चीनी
इस तरह करें इस्तेमाल
- टमाटर को पीस लें।
- इसमें चीनी मिक्स करें।
- इस दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।
- इस पेस्ट को पैरों को अप्लाई करें
- 5 मिनट तक मसाज करें।
- इस के बाद पैरों को धो लें।
- इसके बाद पैरों को साफ पानी से धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 बार करें।
उड़द की दाल और शहद

सामग्री
- 1 कटोरी उड़द की दाल
- 2 चम्मच शहद
इस तरह करें इस्तेमाल
- उड़द की दाल को रात को भिगो दे।
- सुबह इसे पीस लें।
- पीसी हुई दाल में शहद डालें ।
- इस दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।
- इस पेस्ट को पैरों को मसाज करते हुए अप्लाई करें
- पेस्ट सूख जाने के बाद पैरों को धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 बार करें।
इस भी पढ़ें- बरकरार रहेगी पैरों की खूबसूरती अगर रात के समय करेंगी ये काम, इन टिप्स को करें फॉलो
नोट : इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।
अगर आपको की ये नुस्खा पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।