Karwa Chauth Gift Ideas: करवा चौथ का व्रत इस साल 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। हिंदू धर्म में इस व्रत का खास महत्व है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और उनकी सुरक्षा के लिए व्रत रख कर पूजा-पाठ करती हैं। करवा चौथ की तैयारियां कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती हैं। इस त्योहार पर महिलाएं खूब सजती-संवरती हैं।
रिश्ते में मजबूत बनाने और प्यार बढ़ाने के लिए पति-पत्नी दूसरे तरीके को भी आजमाते हैं। इसमें से एक तरीका बीवी को तोहफे देने का भी होता है। ऐसे में, इस बार भी करवा चौथ पर अगर आप अपनी पत्नी को गिफ्ट में अलग और नया देने की सोच रहे हैं, तो आप ब्यूटी प्रोडक्ट के विकल्प को चुन सकते हैं। फिर भी यदि आपको कोई कंफ्यूजन है, तो चलिए हम आपको ब्यूटी प्रोडक्ट्स से संबंधित कुछ बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन के बारे में बताते हैं।
करवा चौथ पर पत्नी को गिफ्ट में दें ये चीजें
फेशियल कीट
हर महिलाओं खूबसूरत दिखने का शौक रहता है। करवा चौथ पर अगर आप उन्हें ब्यूटी प्रोडक्ट्स देते हैं, तो यकीनन आपकी बीवी को बेहद पसंद आएगा। ऐसे में, आप अपनी पत्नी को Aroma Magic की 7 स्टेप ब्राइडल ग्लो फेशियल उपहार में दे सकते हैं। ऐसे गिफ्ट को देखते ही आपकी बीवी काफी खुश हो जाएंगी।
फेस जेल
करवा चौथ पर अपनी बीवी को खुश करने के लिए आप उन्हें Pachouli की फेस जेल दे सकते हैं। यह त्वचा को ग्लोइंग और ग्लासी लुक देता है। साथ ही, यह त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है। ऐसे में, अगर आप अपनी बीवी को यह गिफ्ट देंगे तो इसे देखते ही उन्हें पसंद आ जाएगा।
स्किन ऑयल
करवा चौथ पर आप अपनी बीवी को Aroma Magic की स्किन ऑयल गिफ्ट दे सकते हैं। ये त्वचा को हेल्दी और शाइनी बनाने में कारगर होता है। ऐसे प्रोडक्ट्स देखते ही आपकी पत्नी बेहद खुश हो सकती हैं, क्योंकि पति के ओर से ऐसे गिफ्ट्स मिलने की संभावना बहुत कम होती है। ऐसे में अगर आप अपनी बीवी को ब्यूटी प्रोडक्ट्स देते हैं, तो यह बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
फेस टोनर
करवा चौथ पर वाइफ को खुश करने और रिश्ते को मजबूत बनाने का सबसे बेहतरीन तरीका है- तोहफा देना। खासकर ब्यूटी प्रोडक्ट्स जैसे तोहफे आपकी बीवी को बेहद पसंद आएगा। इसके लिए आप Pachouli Face Toner उन्हें उपहार के तौर पर दे सकते हैं। यह टोनर त्वचा को चिकनी, मुलायम और बेदाग बनाने में मदद करता है। ऐसे में, यह गिफ्ट बेहद शानदार हो सकता है।
इसे भी पढ़ें-करवा चौथ पर फूलों से इस तरह सजाएं अपनी छोटी सी बालकनी, पिया भी हो जाएंगे खुश
फेस वॉश
अपनी पत्नी को आप करवा चौथ के अवसर पर खुश करने के लिए उन्हें तोहफे में The skin Story Aqua Fresh Daily Cleansing Face Wash दे सकते हैं। यह स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। यह गिफ्ट देखते ही आपकी बीवी को पसंद आ सकता है, क्योंकि हर महिलाओं को अपनी स्किन हेल्दी और खूबसूरत दिखने का शौक रहता है।
इसे भी पढ़ें-करवा चौथ पर बहू को क्या देना चाहिए?
स्किन केयर के लिए लोशन
अगर आप अपनी बीवी को करवा चौथ पर उपहार देकर खुश करना चाहते हैं, तो इसके लिए The skinstory Avacado Restorative Lotion आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है। यकिनन यह ब्यूटी प्रोडक्ट आपकी बीवी को बेहद पसंद आएगा और वो बार-बार आपसे इसी तरह के गिफ्ट्स की उम्मीद कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-Karwa Chauth पर पत्नी को देना है सरप्राइज गिफ्ट, तो इन जगहों पर घुमाने ले जाएं
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Skin Story, Aroma Magic, Pachouli
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों