ऑयली, ड्राई या कॉम्बिनेशन? अपनी स्किन टाइप को पहचानने का सही तरीका जानें

गलत प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के बजाय अपनी स्किन टाइप (ऑयली, ड्राई, कॉम्बिनेशन या सेंसिटिव) को पहले पहचान लें, इसके बाद ही कोई प्रोडक्‍ट यूज करें। 
Updated:- 2026-10-30, 09:16 IST
how to identify skin type

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि किसी दोस्त की स्किन पर कोई क्रीम या फेसवॉश अच्छा काम करता है और आप भी वही प्रोडक्ट खरीद लेती हैं, लेकिन कुछ दिन इस्तेमाल करने के बाद आपकी स्किन पर उसका कोई खास असर नहीं दिखता है? इसकी वजह आपकी स्किन टाइप अलग होना हो सकती है। दरअसल, हर किसी की स्किन एक जैसी नहीं होती है।

किसी का चेहरा जल्दी ऑयली हो जाता है, तो किसी की स्किन हमेशा ड्राई रहती है। कई लोगों के चेहरे पर कुछ खास हिस्से ऑयली और कुछ हिस्से ड्राई होते हैं। इसलिए स्किन केयर शुरू करने से पहले अपनी स्किन टाइप को समझना जरूरी होता है।

अपनी स्‍क‍िन टाइप को कैसे पहचानें?

आइए जानते हैं कि ऑयली, ड्राई, कॉम्बिनेशन और सेंसिटिव स्किन में क्या फर्क होता है। साथ ही यह भी बताएंगे क‍ि इसे कैसे पहचाना जा सकता है?

how to identify skin type (1)

image credit- magnific

1. ऑयली स्किन की पहचान कैसे करें?

अगर चेहरा धोने के कुछ समय बाद ही चिपचिपा और चमकदार दिखने लगे, तो समझ जाइए क‍ि आपकी स्किन ऑयली है। ऐसी स्किन में ऑयल ज्यादा नजर आता है। इसलिए अपनी स्किन को समझकर ही उसके हिसाब से प्रोडक्ट चुनें।

यह भी पढ़ें- K-Glass Skin: बेसन और मुलेठी से बनाएं फेस मास्क, कांच की तरह चमकेगी रंगत

2. ड्राई स्किन कैसे पहचानें?

अगर चेहरा धोने के बाद स्किन खिंची-खिंची महसूस होती है या ड्राई लगती है, तो आपकी स्किन ड्राई हो सकती है। ऐसी स्किन को मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है। इसके लिए अपनी स्किन के हिसाब से मॉइश्चराइजर यूज कर सकती हैं।

how to identify skin type (2)

image credit- magnific

3. कॉम्बिनेशन स्किन में क्या होता है?

आपको बता दें क‍ि कॉम्बिनेशन स्किन में चेहरे के अलग-अलग हिस्सों की जरूरत अलग होती है। कुछ हिस्से ऑयली होते हैं, जबकि दूसरे हिस्से ड्राई रहते हैं। ऐसे में पूरे चेहरे पर एक ही तरह का प्रोडक्ट लगाने के बजाय आप स्किन की जरूरत के ह‍िसाब से स्‍क‍िन केयर कर सकती हैं।

4. सेंसिटिव स्किन को कैसे समझें?

अगर किसी ब्‍यूटी प्रोडक्ट को लगाने के बाद चेहरे पर बार-बार जलन, रेडनेस या इर‍िटेशन होती है, तो इसका मतलब है क‍ि आपकी स्किन सेंसिटिव है। अगर ये दिक्कत बनी रहती है, तो खुद से नए प्रोडक्ट आजमाने के बजाय स्किन डॉक्टर से मिलना सही रहेगा।

how to identify skin type (3)

image credit- magnific

स्किन केयर शुरू करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप स्‍क‍िन केयर शुरू करने जा रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है। जैसे-

यह भी पढ़ें- स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में क्यों होता है ग्लिसरीन? जानें इस Humectant के 5 बड़े फायदे

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह जानकारी सिर्फ आपके सामान्य ज्ञान के लिए है, इसे डॉक्टरी सलाह न समझें। हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए कोई भी नया प्रोडक्ट या नुस्खा चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको स्किन में कोई जलन, लालपन या एलर्जी की समस्या है, तो सीधे स्किन डॉक्टर (Dermatologist) से सलाह लें।

Image Credit- Magnific

FAQ
कैसे पता करें कि मेरी स्किन ऑयली है या ड्राई?
चेहरा धोने के कुछ देर बाद अगर स्किन चिपचिपी और चमकदार दिखे तो वह ऑयली है और अगर त्वचा खिंची-खिंची या रूखी लगे तो वह ड्राई स्किन है।
कॉम्बिनेशन और सेंसिटिव स्किन में क्या फर्क होता है?
कॉम्बिनेशन स्किन में चेहरे का कुछ हिस्सा (जैसे माथा और नाक) ऑयली और बाकी हिस्सा ड्राई होता है। वहीं, सेंसिटिव स्किन पर कोई भी प्रोडक्ट लगाने से जलन या रेडनेस आ जाता है।
क्या मौसम बदलने के साथ स्किन टाइप भी बदल जाती है?
हां, मौसम, उम्र, तनाव और हार्मोनल बदलावों के कारण स्किन बदल सकती है। जैसे गर्मियों में चेहरा ज्‍यादा ऑयली और सर्दियों में सूखा या ड्राई हो सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।