इन सीड्स की मदद से समर में अपनी ऑयली स्किन को करें पैम्पर

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसे में आप गर्मी के मौसम में अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए सीड्स का कई अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं।   
Updated:- 2023-06-15, 13:02 IST
use seeds to pamper oily skin

गर्मी का मौसम ऑयली स्किन के लिए बहुत अधिक परेशानी भरा होता है। अत्यधिक गर्मी व पसीने के कारण ऑयली स्किन और भी अधिक चिपचिपी व ग्रीसी नजर आती है। ऐसे में ब्रेकआउट्स से लेकर अन्य कई स्किन प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती है। इस मौसम में ऑयली स्किन वाले लोगों को ना केवल अपने स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए, बल्कि स्किन केयर रूटीन को भी बेहतर तरीके से फॉलो करना चाहिए।

इस मौसम में अगर आप अपनी ऑयली स्किन को नेचुरली पैम्पर करना चाहती हैं तो ऐसे में सीड्स का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है। इन्हें सुपरफूड्स कहा जाता है और इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स से लेकर विटामिन, ओमेगा-3 फैटी एसिड व अन्य कई पोषक तत्व होते हैं, जो स्किन को नेचुरली स्मूथ बनाने में मदद करते हैं। इसे डाइट में शामिल करने के साथ-साथ आप इसे अपनी स्किन पर भी अप्लाई कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि सीड्स की मदद से अपनी ऑयली स्किन का ख्याल किस तरह रख सकती हैं-

अलसी के बीज और शहद से बनाएं मास्क

how to make face mask with seeds

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो ऐसे में आप अलसी के बीज और शहद की मदद से एक बेहतरीन मास्क बना सकते हैं। इस मास्क से आपको ब्रेकआउट्स की समस्या भी नहीं होगी।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 बड़ा चम्मच अलसी के बीज
  • एक बड़ा नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्मच आर्गेनिक शहद
  • फेस मास्क बनाने का तरीका-
  • इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले अलसी के बीजों को रात भर पानी में भिगोकर करें।
  • अगली सुबह इसे मैश कर लें और इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं।
  • अब अपने फेस को क्लीन करके इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
  • अब आप अपनी उंगलियों से कुछ मिनट तक स्किन की मसाज करें और फिर इसे सूखने दें। 
  • करीबन 20-25 मिनट बाद आप पानी की मदद से चेहरे को धो लें।  
  • आप सप्ताह में एक से दो बार इस मास्क को चेहरे पर लगाएं।
  • चिया सीड्स और दूध से बनाएं मास्क
  • चिया सीड्स को अगर आप दूध के साथ मिक्स करके अप्लाई करती हैं, तो इससे ना केवल स्किन क्लीन होती है, बल्कि उसकी रंगत भी निखरती है।

इसे भी पढ़ेंः  स्किन कॉम्पलेक्शन को बेहतर बनाने में ये पांच टिप्स करेंगे आपकी मदद

आवश्यक सामग्री-

  • एक बड़ा चम्मच चिया सीड्स
  • दो से तीन बड़ा चम्मच कच्चा दूध

इस्तेमाल का तरीका-

how to use seeds for beauty

  • सबसे पहले एक कटोरी में कच्चा दूध लें और फिर इसमें चिया सीड्स डालकर आधे घंटे के लिए भिगो दें।
  • जब यह जेल जैसी कंसिस्टेंसी बन जाए तो इसे पीस लें।
  • अब आप अपने फेस को क्लीन करें और इस जेल को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • उंगलियों की मदद से हल्की मसाज करें और 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • अंत में, साफ पानी की मदद से चेहरे को क्लीन कर लें।

पम्पकिन सीड्स से बनाएं फेस स्क्रब

ऑयली स्किन की गहराई में गंदगी काफी जल्दी जमा हो जाती है। इसलिए इसे गहराई से क्लीन करने के लिए आप पम्पकिन सीड्स की मदद से फेस स्क्रब बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • एक कप पम्पकिन सीड्स
  • एक कप कटा हुआ कद्दू
  • दो बड़े चम्मच कच्चा शहद 
  • एक छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर 

इस्तेमाल करने का तरीका-

  • इस फेस स्क्रब को तैयार करने के लिए सबसे पहले कद्दू के बीज और कटे हुए कद्दू को लें।
  • अब आप इसे पानी में अच्छी तरह पकने के लिए उबालें। 
  • इसके बाद पानी को छान लें और ग्राइंडर में अच्छी तरह पीस लें। 
  • इस मिश्रण में शहद और दालचीनी पाउडर मिलाएं। 
  • अपने फेस पर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और बेहद ही हल्के हथों से स्क्रब करें।
  • इसके बाद करीबन दस मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें।
  • अंत में, आप पानी की मदद से चेहरे को क्लीन करें और फिर उसे मॉइश्चराइज करें।

इसे भी पढ़ेंः  जानें हेल्दी स्किन के लिए क्या करना चाहिए?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।