Sandalwood For Skin: विंटर स्किन केयर के लिए ऐसे इस्तेमाल करें चन्दन पाउडर, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

सर्दी के मौसम में त्वचा संबंधित समस्याएं होना एक आम बात है।इस मौसम में अधिकतर महिलाओं की स्किन रूखी और बेजान होने लगती है। अगर आप इस मौसम में अपनी स्किन को हेल्दी रखना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको विंटर स्किन केयर के लिए चंदन पाउडर का सही इस्तेमाल करना बताएंगे। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की इस पर क्या राय है।
चेहरे के लिए चन्दन का इस्तेमाल
एक्सपर्ट ने बताया कि अगर सर्दियों में आपकी भी स्किन रूखी और बेजान होने लगती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर रहकर चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सर्दियों में अपनी त्वचा को स्वस्थ रख सकती हैं। चंदन पाउडर त्वचा को नवीन प्रदान करता है और स्किन को मुलायम बनाने में भी मदद करता है। आप चंदन पाउडर से फेस पैक बना सकती है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी जैसे -
चंदन से फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
- चंदन पाउडर
- एलोवेरा जेल
- हल्दी
- कच्चा दूध
चंदन से फेस पैक बनाने का तरीका
- घर पर रहकर चंदन पाउडर से फेस पैक बनाने का तरीका बहुत आसान हैं।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में चंदन पाउडर निकाल लें।
- उसमें थोड़ा एलोवेरा जेल मिक्स कर दे। दोनों को अच्छी तरह मिलाने के बाद आप इसमें चुटकी भर हल्दी और थोड़ा कच्चा दूध मिला लें।
- अब ऊपर से विटामिन ई कैप्सूल की कुछ बूंदें डालकर इस मिश्रण को तैयार कर लें। अब इसे अच्छी तरह फेंट लें और अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
- चेहरे को धोने के बाद इस फेस पैक को अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इसे आप कम से कम 40 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखे।
- उसके बाद आप साफ पानी से अपने चेहरे को धो सकती है। अगर आप पहली बार इसका इस्तेमाल कर रही हैं, तो पैच टेस्ट जरूर करें।
यह भी पढ़ें: होठों की ड्राइनेस से आप भी हैं परेशान, तो इस एक चीज को हफ्ते भर लगाने से मिलेगा आराम
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।