Expert Tips: मेहंदी के साथ इन चीजों को मिलाकर लगाने से बालों को मिलेंगे कई फायदे

खूबसूरत और हेल्दी बाल पाने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं और इसके लिए आपको महंगे हेयर केयर ट्रीटमेंट भी मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे,लेकिन बालों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी नहीं है कि बाहरी प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल किया जाये।
बालों को हेल्दी रखने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बालों में लगाने के कई फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है बालों में मेहंदी को लगाने के फायदे और कैसे करें इसका इस्तेमाल ताकि हमारे बाल रहे हमेशा हेल्दी और शाइनी।
बालों में मेहंदी के साथ क्या मिलाकर लगाना चाहिए?

- मेहंदी
- एलोवेरा जेल
- 1 अंडा
बालों में मेहंदी लगाने के फायदे
- बालों को शाइनी बनाने में मदद करती है।
- यह सही मात्रा में बालों को पोषण देने का काम करता है।
एलोवेरा जेल को बालों में लगाने के फायदे
- एलोवेरा जेल में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि बालों को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
- एलोवेरा जेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण बालों को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
- एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो बालों को हर तरह के इन्फेक्शन से बचाता है।
अंडे को बालों लगाने से क्या होता है?
- अंडे में विटामिन-ए और ई पाया जाता है जो बालों को घना बनाने में मदद करता है।
- अंडा बालों को पोषण देने में मदद करता है।
- बता दें कि अंडे में नेचुरल प्रोटीन होता है, जो बालों की खोई हुई चमक को वापस लाने में मदद करता है।
- अंडे के इस्तेमाल से बालों का टूटना भी कम होता है।
- वहीं बालों की फ्रिजीनेस को भी कम करने के लिए अंडा काम में आता है।
इसे भी पढ़ें: बालों को चमकदार बनाने का आसान उपाय, जानें
बालों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

- बालों को शाइनी बनाने के लिए सबसे पहले लेंथ के अनुसार मेहंदी और करीब 1 अंडे चम्मच से तोड़ कर एक बाउल में डालें।
- इसमें एलोवेरा के पत्तों को छीलकर जेल को निकल लें।
- इन तीनों चीजों को अच्छी तरीके से मिक्स करके बालों में लगा लें।
- इसे बालों में लगाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें।
- करीब 1 से 2 घंटे तक इसे बालों में लगा रहने दें।
- इसके बाद बालों को साफ पानी की मदद से बालों को धो लें।
- अंडे की बदबू बहुत तेज होती है। इसलिए इस बदबू को खत्म करने के लिए शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
- इसका लगातार इस्तेमाल करने से आपके बालों में नई जान आ जाएगी और आपके बाल हेल्दी नजर आने लगेंगे।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको मेहंदी की मदद से बालों को हेल्दी रखने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।