क्या आप अपने चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान हैं ? क्या कई तरह के नुस्खे आजमाने के बाद भी ये बाल आपके चेहरे की खूबसूरती पर ग्रहण लगा देते हैं ? क्या आप अनचाहे बालों को हटाने के लिए पार्लर ट्रीटमेंट्स का सहारा लेती हैं फिर भी ये आपकी खूबसूरती पर ग्रहण लगा देते हैं ? अगर हां, तो एक आसान घरेलू नुस्खे से आप अपने चेहरे के बालों से बहुत जल्द और आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। जी हां, चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए आप एग व्हाइट या अंडे की सफेदी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
ग्लोइंग और बेदाग़ त्वचा भला किसे पसंद नहीं होती है। साफ त्वचा पाने के लिए एग व्हाइट एक बेहतरीन सौंदर्य सामग्री हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि यह ब्लैकहेड्स, त्वचा में कसाव लाने और त्वचा के रोम छिद्रों को सिकोड़ने और यहां तक कि चेहरे के बालों को हटाने में मदद करता है। क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर में आसानी से मिलने वाला ये किचन इंग्रेडिएंट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है। आइए ग्रेटर नोएडा के ब्यूटी ज़ोन सलून की ब्यूटी एक्सपर्ट, मोनिका राणा से जानें किस तरह से एग व्हाइट का इस्तेमाल चेहरे के अनचाहे बालों को हटाकर चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए किया जा सकता है।
एग व्हाइट के त्वचा के लिए फायदे
एग व्हाइट त्वचा की कई समस्याओं को जड़ से हटाने के लिए एक कारगर नुस्खा है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन और विटामिन -ए। ये सभी पोषक तत्व त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं। एग व्हाइट में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो त्वचा के पोर्स को टाइट करने में सहायक होते हैं। इसलिए अगर अंडे के इस हिस्से का इस्तेमाल त्वचा पर किया जाता है तो ये त्वचा में कसाव लाने में मदद करता है। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा के खुले पोर्स बंद होने में मदद मिलती है। एग व्हाइट ऑयली स्किन से अतिरिक्त तेल बाहर निकलने में मदद कटा होता है और कील मुहांसों जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है। मुख्य रूप से एग व्हाइट चेहरे पर उगे छोटे-छोटे बालों को हटाने में सहायक होता है। त्वचा पर कई तरह के फायदों के साथ ये चेहरे की खूबसूरती निखारने का सबसे सस्ता और अच्छा विकल्प है।
इसे जरूर पढ़ें:ब्लैकहेड्स से हैं परेशान तो अंडे वाला ये घरेलू नुस्खा आपके त्वचा को बनाएंगा सुंदर
अनचाहे बालों को हटाने के लिए एग व्हाइट इस्तेमाल
घर पर प्राकृतिक रूप से चेहरे के बालों को हटाने में मदद करने के लिए एग व्हाइट एक अच्छा विकल्प है। यह आपकी त्वचा से ब्लैकहेड्स को बाहर निकालने में भी मदद करेगा ताकि आपका चेहरा वास्तव में स्पष्ट और चिकना हो। इसके लिए आपको बस कुछ टिशू पेपर और एक या दो अंडों की आवश्यकता होती है।
आवश्यक सामग्री
- अंडे -2
- टिश्यू पेपर -आवश्यकतानुसार
बनाने और इस्तेमाल का तरीका
- एग व्हाइट को अलग करके एक बाउल में रखें।
- टिश्यू पेपर की लंबी पट्टियों को फाड़कर एक तरफ रख दें।
- अब एग व्हाइट को फेस मास्क ब्रश एप्लीकेटर से अपने चेहरे पर लगाएं।
- फटे टिश्यू के टुकड़ों को अपने एग व्हाइट से ढके चेहरे पर रखें और टिश्यू के ऊपर एग व्हाइट की परत लगाएं।
- इसे भौंहों और पलकों में लगने से बचाएं।
- एक बार सूख जाने के बाद टिशू पेपर को हटा दें।
- इस मास्क का हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करें।
- एक महीने तक इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे के अनचाहे बाल निकल जाएंगे और चेहरा ग्लोइंग हो जाएगा।
Recommended Video
एक्सपर्ट टिप - एक और मास्क के रूप में आपको बस आधा बड़ा चम्मच मक्के का आटा, एक बड़ा चम्मच चीनी और एक अंडा चाहिए। गाढ़ा पेस्ट बनाने के लिए सामग्री को आपस में मिलाएं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए सूखने तक छोड़ दें। अपने चेहरे से मास्क को हटा दें और सर्वोत्तम परिणामों के लिए इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो या तीन बार दोहराएं।
इसे जरूर पढ़ें:फिर से चमक उठेगा चेहरा, अगर आप आजमाएंगी इन बेरीज के फेस पैक्स
एग व्हाइट के ये नुस्खे आपके चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं लेकिन इनके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and shutterstock
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।