Coconut Water for Skin Care: सेहत के अलावा स्किन के लिए भी बेस्ट है नारियल पानी, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका

अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं महंगे-महंगे ट्रीटमेंट करवाती हैं और बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई प्रयास करती हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बताएंगे, जिसे आजमाकर आप चेहरे की स्किन को मुलायम और हाइड्रेट रख सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इसके बारे में।
स्किन के लिए नारियल का पानी
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में चेहरे पर टैनिंग जमा होना एक आम समस्या है, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं काफी परेशान रहती हैं और वह इन सभी समस्याओं को कम करने के लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, साथ ही पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट भी लेती है, लेकिन अब आप घर पर रहकर नारियल के पानी का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को मुलायम और खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं नारियल के पानी का सही तरीके से इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Face Toner for Summer: बाजार के महंगे केमिकल टोनर के बजाय इस्तेमाल करें होममेड नेचुरल फेस टोनर, स्किन रहेगी हायड्रेट
नारियल पानी क्लींजर
- नारियल पानी क्लींजर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में नारियल पानी ले।
- उसमें थोड़ा एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिक्सकर दें।
- अब सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर स्मूथ पेस्ट बना लें।
- पेस्ट बनाने के बाद आप इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
- उसके बाद फेस वॉश कर मॉइस्चराइजर लगा लें।
नारियल पानी टोनर
- नारियल पानी से टोनर बनाने का तरीका बहुत आसान है।
- टोनर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में फ्रेश ताजा नारियल पानी लें।
- उसमें ग्लिसरीन और विटामिन ई कैप्सूल मिक्सकर दें।
- अब इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और स्प्रे बोतल में भरकर रख दें।
- आप रोजाना रात में सोने से पहले इस टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- रात भर जागने से आंखों में आ गई है सूजन? ग्रीन टी और शहद का यह आई-पैड दूर करेगा पफिनेस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIk
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।