Wed Sep 23, 2026 | Updated 09:04 PM IST

Body Wash लगाते समय कहीं आप तो नहीं कर रहीं ये गलती? जानें कितनी मात्रा है सही

नहाते समय अक्सर लोग बॉडी वॉश का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका गलत तरीका त्वचा को रूखा और बेजान बना सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बॉडी वॉश लगाने की सही मात्रा और सही तरीका क्या है।
Updated:- 2026-09-23, 18:56 IST
image

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोग साबुन की जगह बॉडी वॉश का इस्तेमाल करना पसंद कर रहे हैं। बॉडी वॉश न केवल स्किन को ताजगी देता है, बल्कि इसका इस्तेमाल करना भी काफी आसान होता है। अक्सर लोग बॉडी वॉश का इस्तेमाल करते समय कई ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिनका सीधा असर उनकी स्किन पर पड़ सकता है। जरूरत से ज्यादा बॉडी वॉश का इस्तेमाल स्किन की प्राकृतिक नमी को छीन सकता है। अगर आप भी बॉडी वॉश का इस्तेमाल करती हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

जरूरत से ज्यादा बॉडी वॉश का इस्तेमाल त्वचा में सूखापन, खुजली और रैशेज पैदा कर सकता है। अगर आप भी अपनी स्किन को मुलायम, चमकदार और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं बॉडी वॉश इस्तेमाल करने का सही तरीका और इसकी सही मात्रा।

1 (95)

बॉडी वॉश की सही मात्रा

अक्सर लोग ज्यादा झाग बनाने के चक्कर में बहुत ज्यादा बॉडी वॉश का इस्तेमाल कर लेते हैं। पूरे शरीर की सफाई के लिए केवल एक सिक्के के आकार जितना बॉडी वॉश ही काफी होता है। अगर आप इससे ज्यादा बॉडी वॉश का इस्तेमाल करती हैं, तो इससे त्वचा का प्राकृतिक तेल खत्म हो सकता है और स्किन रूखी व खिंची-खिंची महसूस हो सकती है।

हाथों की जगह लूफा का करें इस्तेमाल

अगर आप सीधे हथेली से बॉडी वॉश लगाती हैं, तो इससे झाग कम बनते हैं और बॉडी वॉश ज्यादा खर्च होता है। बॉडी वॉश लगाने के लिए आप गीले लूफा, बाथ स्पंज या वॉशक्लॉथ का उपयोग कर सकती हैं। लूफा पर बॉडी वॉश की कुछ बूंदें डालकर आप हल्के हाथों से शरीर की मसाज कर सकती हैं। यह पूरे शरीर की सफाई करने के साथ-साथ डेड स्किन को भी साफ करता है।

बॉडी वॉश को ज्यादा देर तक लगाकर न रखें

जब भी आप शरीर पर बॉडी वॉश लगाएं, तो इसे ज्यादा देर तक त्वचा पर न छोड़ें। ऐसा करने से इसमें मौजूद सफाई करने वाले तत्व त्वचा में जलन या सूखापन पैदा कर सकते हैं। इसलिए झाग बनाने और हल्की मालिश के तुरंत बाद अपने शरीर को नॉर्मल पानी से अच्छी तरह धो लें। 

2 (93)

बॉडी वॉश इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप बॉडी वॉश का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इन खास बातों का ध्यान रखें-

  • अगर सही तरीके से बॉडी वॉश का इस्तेमाल किया जाए, तो त्वचा में नमी लंबे समय तक बनी रहती है।
  • आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सही बॉडी वॉश चुनें।
  • बॉडी वॉश के इस्तेमाल के बाद शरीर पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
  • लूफा की नियमित सफाई करें, ताकि बैक्टीरिया से बचा जा सके।

निष्कर्ष:
अगर आप भी अभी तक बॉडी वॉश का गलत तरीके से इस्तेमाल करती थीं, तो लेख में बताई गई यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर बॉडी वॉश का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन हमेशा स्वस्थ और चमकदार बनी रहेगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।  

(image credit: MAGNIFIC)

FAQ
क्या बॉडी वॉश का इस्तेमाल साबुन की तुलना में त्वचा के लिए ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद होता है?
जी हां, पारंपरिक साबुनों की तुलना में बॉडी वॉश का pH लेवल हमारी त्वचा के प्राकृतिक pH के काफी करीब होता है। इसमें मॉइश्चराइजिंग तत्व अधिक होते हैं जो त्वचा के नेचुरल ऑयल को छीने बिना उसे हाइड्रेटेड और स्मूथ रखते हैं।
एक बार नहाते समय बॉडी वॉश की कितनी मात्रा इस्तेमाल करना सही माना जाता है?
एक बार के स्नान के लिए एक सिक्के के आकार मात्रा काफी होती है। यदि आप लूफा का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इतनी ही मात्रा में बहुत सारा झाग बन जाता है।
क्या सीधे हाथों से बॉडी वॉश लगाने के बजाय लूफा या वाशक्लॉथ का इस्तेमाल करना बेहतर होता है?
जी हां, लूफा या शॉवर स्पंज पर बॉडी वॉश डालकर इस्तेमाल करने से झाग बहुत अच्छा बनता है और यह त्वचा को माइल्ड एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। हालांकि, लूफा को हर 2-3 महीने में बदलना और सूखा रखना बेहद जरूरी है ताकि उसमें बैक्टीरिया न पनपें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।