Healthy Pink Lips: लिपस्टिक हटाने के बाद इन स्टेप्स की मदद से रखें होंठों का ख्याल, लिप्स रहेंगे गुलाबी और हाइड्रेटेड

होंठों की देखभाल करने के लिए आप घर में मौजूद चीजें एक्सपर्ट की सलाह लेकर इस्तेमाल करें। इसके लिए आप होंठों की त्वचा का टेक्सचर ध्यान में जरूर रखें।
Updated:- 2024-11-13, 18:19 IST
pink lips

चेहरे की तरह होंठों की त्वचा को भी उतनी ही देखभाल की जरूरत होती है। वहीं हम रोजाना कहीं भी जाते हैं तो लिपस्टिक होंठों पर लगाते ही है। यह लिपस्टिक भी होंठों को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें कई तरह के केमिकल मौजूद होते हैं, जो होंठों की त्वचा को डार्क कर सकते हैं।
होंठों की सही तरीके से देखभाल करने के लिए आपको कई बातों का खासतौर से ध्यान रखना चाहिए। आइये जानते हैं कैसे करें लिपस्टिक हटाने के बाद होंठों की देखभाल ताकि लिप्स रहे हेल्दी और पिंक।

किस तरह के लिप केयर प्रोडक्ट्स चुनने चाहिए?

  • होंठों पर लोकल और केमिकल से भरे मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचाव करें।
  • यह प्रोडक्ट्स होंठों की त्वचा पर गलत प्रभाव डालते हैं और स्किन को काला कर देते हैं।

how to take care of lips after removing lipstick

कैसे करें लिपस्टिक हटाने के बाद होंठों की देखभाल?

  • सबसे पहले होंठों पर लगी लिपस्टिक को वेट वाइप्स की मदद से साफ कर लें।
  • अब होंठों की त्वचा से डेड स्किन को हटाने के लिए लिप स्क्रब की मदद लेकर मसाज करें।
  • 2 मिनट तक मसाज करने के बाद इसे कॉटन की मदद से साफ़ करें।
  • इसके बाद आप होंठों पर लिप ऑयल या लिप सीरम का इस्तेमाल करें।
  • सीरम इस्तेमाल कर रही हैं तो डेब मोशन में इसे स्किन के अंदर जाने दें।
  • वहीं अगर लिप ऑयल का इस्तेमाल कर रही हैं तो हल्के प्रेशर से मसाज करें।
  • इसके बाद आप आखिर में लिप बाम का इस्तेमाल करें और होंठों को सही तरीके से मॉइस्चराइज करें।
  • इसी तरह से आप होंठों पर लिप बाम का इस्तेमाल दिन में 4 से 6 तक कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ड्राई लिप्स को सॉफ्ट बनाने के लिए शीबा आकाशदीप के इस नुस्खे को करें ट्राई, जानें फायदे

अगर आपको होंठों की देखभाल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।