बालों को एक यूनिक लुक देने के लिए हम तरह-तरह के हेयर स्टाइल बनाते हैं। बाल चाहे लंबे हों या छोटे, उन्हें स्टाइल करना काफी आसान होता है। लेकिन बेबी हेयर साइज में जितने छोटे होते हैं, उतना ही अधिक परेशान करते हैं। अक्सर इनके कारण आपका पूरा हेयरस्टाइल लुक बिगड़ जाता है। कई बार तो हम परेशान होकर इन्हें हटाने के बारे में ही सोचने लग जाते हैं। लेकिन इन्हें हटाने पर माथा और भी ज्यादा चौड़ा नजर आने लगता है। इसलिए जरूरी होता है कि थोड़ा शांत दिमाग से काम लिया जाए।
बेबी हेयर हम सभी की उलझन हैं, लेकिन इस उलझन को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इन बालों को अपने हेयर स्टाइल का ही हिस्सा बना लें। इससे यह देखने में बिल्कुल भी अजीब नहीं लगेंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ आसान हेयरस्टाइल्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें बेबी हेयर में आसानी से बनाया जा सकता है-
इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में झड़ते बालों के लिए पिएं ये स्पेशल जूस, समस्या होगी दूर
करें कर्ल
अगर आप अपने बेबी हेयर को एक बेहद ही अलग अंदाज में स्टाइल करना चाहती हैं तो यह तरीका आजमा सकती हैं। इसके लिए आप अपने हेयरलाइन पर मौजूद बेबी हेयर को कर्लर की मदद से कर्ल करें। ऐसा करने से उन्हें एक शेप मिल जाएगी। साथ ही लाइट कर्ल लुक देखने में भी काफी अच्छा लगेगा।
करें साइड स्वीप
यह भी एक आसान तरीका है बेबी हेयर को स्टाइल करने का। अगर आप उनमें से हैं जो अपने बेबी हेयर को अलग से हाइलाइट नहीं करना चाहती हैं तो ऐसे में आप साइड स्वीप करें। इसके लिए आप अपने बेबी हेयर पर हेयरस्टाइलिंग जेल लगाएं। इसके बाद आप इन्हें साइड कॉम्ब करें। इससे आपके बेबी हेयर एक ही जगह सेट रहेंगे और आपके हेयरस्टाइल का हिस्सा ही नजर आएंगे। खासतौर से, अगर आप कोई नो हेयर पार्टिंग हेयरस्टाइल बना रही हैं तो ऐसे में इस तरह बेबी हेयर को स्टाइल करना काफी अच्छा माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- बाल सदा बने रहेंगे काले, ऐसे करें देखभाल
बनाएं मैसी बन या ब्रेड
बेबी हेयर के साथ सबसे बड़ी परेशानी यह होती है कि यह आपके हेयरस्टाइल को मैसी दिखाते हैं। जिससे आपका पूरा लुक बिगड़ जाता है। ऐसे में आप इसी परेशानी को एक एडवांटेज के रूप में लें। आप अपने बालों में मैसी बन या मैसी ब्रेड बनाएं। जिसमें आप सिर्फ बेबी हेयर ही नहीं, बल्कि अन्य थोड़े बालों को भी हल्का मैसी लुक दें। इससे आपका ओवर ऑल लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा।
दे स्ट्रेट लुक
अगर आपको बेबी हेयर में कर्ल लुक थोड़ा अजीब लग रहा है या फिर आपको अपने चेहरे पर वह अच्छा नहीं लग रहा है तो ऐसे में आप बेबी हेयर को स्ट्रेट लुक भी दे सकती हैं। इसके लिए आप पहले अपने बेबी हेयर को स्ट्रेटनर की मदद से स्ट्रेट लुक दें। इसके बाद आप उन्हें दोनों साइड में कॉम्ब करें। अगर आपके बेबी हेयर बहुत छोटे हैं, तो ऐसे में आप दोनों साइड में फ्रंट से थोड़े से बाल लेकर उन्हें भी स्ट्रेट करें। ऐसा करने से आपको एक सॉफ्ट लुक मिलेगा। साथ ही, आपके बेबी हेयर भी आसानी से स्टाइल हो जाएंगे। इसके बाद आप बचे हुए बालों से ब्रेड या पोनीटेल बना सकती हैं।
तो अब आप भी इन आसान तरीकों को आजमाएं और अपने बालों के साथ-साथ बेबी हेयर को भी बिना किसी परेशानी के स्टाइल करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।