Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:17 AM IST

गर्मी में सूख गई है आपकी फेवरेट नेल पॉलिश? इन 3 ट्रिक्स से बनाएं नए जैसी

गर्मी के मौसम में नेल पॉलिश का जल्दी सूख जाना आम होता है। मुख्य रूप से आप जब कई शीशी खोलकर नेल पॉलिश लगाती हैं, तो ये बहुत जल्दी ड्राई होने लगती है। कई बार आपकी पसंदीदा नेल पॉलिश भी इस्तेमाल करने लायक नहीं रहती है। ऐसे में कुछ आसान हैक्स से आप सूखी हुई नेल पॉलिश को फिर से नए जैसी बना सकती हैं।
Updated:- 2026-06-03, 14:40 IST
image

अक्सर देखा जाता है कि आप नेल पॉलिश का इस्तेमाल करने के बाद उसका ढक्कन काफी देर के लिए खुला छोड़ देती हैं। बार-बार ऐसा करने से आपकी अच्छे से अच्छी और महंगी नेल पॉलिश भी जल्दी ही सूख जाती है और आप जब इसे अपने नेल्स पर अप्लाई करती हैं तो ठीक से नहीं लग पाती है। यही नहीं, गर्मी के मौसम में ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि जब आप नेल पॉलिश नाखूनों में लगा रही होती हैं उस समय आस-पास पंखा या एसी भी चल रहा होता है जिससे नेल पॉलिश शीशी के अंदर जल्दी सूखने लगती है। इसी कारण से गर्मी में ये समस्या ज्यादा बढ़ जाती है और शीशी में बंद नेल पॉलिश भी सूखने लगती है। ऐसे में अगर आप अपनी पसंद की नेल पॉलिश को सूखने से बचाना चाहती हैं और सूखी नेल पॉलिश को दोबारा इस्तेमाल में लाना चाहती हैं तो हम आपको ऐसे कुछ हैक्स बताने जा रहे हैं जो आपके लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं।

नेल पॉलिश थिनर का करें इस्तेमाल

nail paint thinner

अगर आपकी पसंद की नेल पॉलिश सूख गई है और आप उसे दोबारा इस्तेमाल में लाना चाहती हैं, तो आप सूखी नेल पॉलिश में थिनर की 2 से 3 बूंदें डालें। अगर आपके पास स्प्रिट है तो आप उसका भी इस्तेमाल कर सकती हैं। शीशी के अंदर थिनर या स्प्रिट डालने के बाद इसका ढक्कन अच्छी तरह से बंद करें और नेल पॉलिश की शीशी को अच्छी तरह से शेक करें। इससे नेल पॉलिश और थिनर आपस में अच्छी तरह से मिक्स हो जाएंगे और सूखी हुई नेल पॉलिश फिर से इस्तेमाल करने लायक हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Leftover Nail Polish Reuse Diy: बची हुई नेल पॉलिश के ये 5 हैक्स करेंगे आपकी हर मुश्किल दूर

शीशी के टॉप से साफ करें सूखी नेल पॉलिश

अगर आपकी नेल पॉलिश सूख गई है और आप इसे दोबारा इस्तेमाल में लाना चाहती हैं तो सबसे पहले शीशी के ऊपर लगी हुई सूखी लेयर को हटा दें। सूखी नेल पॉलिश को हटाने के बाद शीशी के ढक्कन को अच्छी तरह से बंद करके शीशी को तेजी से शेक करें। कई बार नेल पॉलिश शीशी की सिर्फ ऊपरी लेयर सूखी होती है और जब आप उसे हटाकर दोबारा नेल पॉलिश को मिक्स करती हैं तो ये वापस इस्तेमाल योग्य बन जाती है।

यह भी पढ़ें- छोटे नाखून वाली लड़कियों के लिए बेस्ट नेल आर्ट डिजाइंस, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरती

गर्म पानी में डालें सूखी नेल पॉलिश की शीशी

nail paint

अगर नेल पॉलिश जरूरत से ज्यादा सूख गई है तो आप एक बाउल में गर्म पानी लें और अपनी सूखी हुई नेल पॉलिश की शीशी को आप गर्म पानी में डाल दें। बाउल को किसी प्लेट से ढक दें और 15 मिनट बाद नेल पॉलिश को पानी से बाहर निकालें। पानी से निकालने के बाद शीशी को अच्छी तरह से तेजी से शेक करें। जब आप शीशी का ढक्कन खोलकर देखेंगी तब आपकी सूखी नेल पॉलिश दोबारा इस्तेमाल के लिए तैयार होगी।

अगर आप भी यहां बताए हैक्स फॉलो करेंगी तो आपकी पसंद की नेल पॉलिश सूखने के बाद फिर से इस्तेमाल योग्य बन सकती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Magnific.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।