Leftover Nail Polish Reuse Diy: बची हुई नेल पॉलिश के ये 5 हैक्स करेंगे आपकी हर मुश्किल दूर

Leftover Nail Paint Hacks: हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए हम सभी नेल पॉलिश लगाते हैं। ऐसे में मेकअप बॉक्स में एक नहीं बल्कि 20-25 नेल पेंट की बोतल रखी होती हैं। कुछ महिलाएं जो पेंट लगाने की शौकीन होती हैं, उनके पास तो और भी ज्यादा बोतल होती है। हालांकि पुरानी और इस्तेमाल न होने के कारण नेल पॉलिश सूख जाती हैं या उसमें इतनी कम मात्रा बचती है कि वह नाखूनों पर लगाने के काम नहीं आती। अब ऐसे में ज्यादातर महिलाएं ऐसी बोतलों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि यहबची हुई नेल पॉलिश आपके घर के छोटे-मोटे कामों को आसान बनाने में कमाल दिख सकता है। आज के इस लेख में हम आपको बची हुआ नेल पॉलिश के 10 हैक्स बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप खुश हो जाएंगी।
चाबियों की पहचान करना
अगर आपके गुच्छे में कई सारी चाबियां हैं और आप अक्सर कंफ्यूज हो जाती हैं, तो अलग-अलग चाबियों के ऊपरी हिस्से को अलग-अलग रंग की नेल पॉलिश से पेंट कर दें। इससे आप रंग देखकर तुरंत पहचान जाएंगी कि कौन सी चाबी मेन गेट की है और कौन सी अलमारी की।
इसे भी पढ़ें- Sandwich Maker Hacks: ब्रेड को कुरकुरा बनाने में ही, इन 5 चीजों में भी कमाल दिखाता है सैंडविच मेकर
धागा पिरोने में आसानी
सुई में धागा डालना कभी-कभी बहुत सिरदर्द का काम होता है। धागे का सिरा बार-बार फैल जाता है। ऐसे में धागे के बिल्कुल आखिरी कोने पर जरा सी नेल पॉलिश लगाएं और उसे उंगलियों से घुमाकर सख्त कर दें। अब यह सुई के छेद में एक बार में चला जाएगा।
ज्वेलरी को काला होने से बचाएं
आर्टिफिशियल ज्वेलरी हवा के संपर्क में आकर जल्दी काली पड़ने लगती है या उनकी पॉलिश उतर जाती है। अपनी आर्टिफिशियल रिंग्स या इयररिंग्स पर ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश की एक परत लगा दें। यह एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा और आपकी ज्वेलरी लंबे समय तक नई जैसी चमकेगी।
उखड़ते हुए बटन को सिक्योर करने के लिए
अगर किसी शर्ट या कुर्ते का बटन ढीला हो गया है और आपके पास उसे तुरंत सिलने का समय नहीं है, तो बटन के ऊपर लगे धागों पर थोड़ी सी क्लियर नेल पॉलिश लगा दें। यह गोंद की तरह काम करेगी और धागे को टूटने से रोक लेगी, जिससे बटन नहीं गिरेगा।
चश्मे के पेंच को ढीला होने से बचाना
चश्मे के छोटे-छोटे पेंच अक्सर ढीले होकर गिर जाते हैं। पेंच को कसने के बाद उस पर एक बूंद ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश लगा दें। यह उसे अपनी जगह पर फिक्स कर देगी और बार-बार पेंच ढीला होने की समस्या खत्म हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- Leftover Soap Scrap Reuse Ideas: साबुन के बचे टुकड़ों का ऐसे करें इस्तेमाल, बिना खर्च के घर रहेगा फ्रेश
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik, herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।