Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

दाग-धब्बों के निशान को हटाने में ट्रीटमेंट नहीं काम आएगी यह एक चीज, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

त्वचा की देखभाल करने के लिए आपको रोजाना स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए। इसके लिए स्किन टाइप का ख्याल रखें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-03-26, 17:32 IST
tips to remove pimple marks using aloe vera gel at home

चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए मार्केट में आपको ढेर सारे प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। वहीं चेहरे पर पिंपल्स होना बेहद आम बात है। हालांकि, इसके लिए भी आपको कई स्किन ट्रीटमेंट मिल जाएंगे। इन स्किन ट्रीटमेंट में कई केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल किया जाता है, जो स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है।

दाग-धब्बों को हटाने के लिए आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने वाले हैं जो आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड बनाने के साथ-साथ बेदाग भी बनाने में मदद करेगा। साथ ही बताएंगे इन घरेल चीजों से त्वचा को  मिलने वाले फायदे क्या हैं-

दाग-धब्बों को हटाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

aloe vera for acne scars

  • एलोवेरा जेल 
  • खीरा 

खीरे को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

  • खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करते हैं।
  • खीरे में मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

एलोवेरा जेल को त्वचा पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • एलोवेरा जेल में  विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि स्किन को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को हर तरह के स्किन इन्फेक्शन से बचाता है।

इसे भी पढ़ें:  ये 2 चीजें कर सकती हैं चेहरे पर पिंपल्स के दाग-धब्बे कम , एक्सपर्ट से जानें

दाग-धब्बों को हटाने के लिए घरेलू उपाय क्या है?

pimple marks treatment

  • सबसे पहले उल में एक खीरे को अच्छी तरह से पीस कर डालें।
  • अब एलोवेरा के पौधे से पत्तियों को काटकर जेल को निकाल लें।
  • इन दोनों को जरूरत अनुसार ही लें और मिक्स करके चेहरे पर फेस मास्क की तरह लगा लें।
  • 25 मिनट तक इस चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद चेहरे को कॉटन और पानी की मदद से साफ कर लें।
  • साफ करने के बाद स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें।
  • लगातार इस नुस्खे को आजमाने से चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बे धीरे-धीरे कम होते दिखाई देने लगेंगे।
  • हफ्ते में आप इस नुस्खे को 3 बात तक आजमां सकती हैं।बा

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

 

अगर आपको दाग-धब्बों के निशान को हटाने के लिए यह घरेलू नुस्खा पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।