बालों में लगा हेयर कलर हटाना है? घर पर आजमाएं ये 4 तरीके, धीरे-धीरे निकल जाएगा रंग

How To Remove Hair Color At Home Tips: अगर आपने बालों में कोई नया कलर करवाया है और वह आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आया, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बहुत बार ऐसा हो जाता है यह काफी आम है, लेकिन इसके लिए आपको महंगे सैलून जाने की जरूरत नहीं है। आपके किचन और बाथरूम की चीजों से ही आप समस्या का हल निकाल सकती हैं। आइए बेकिंग सोडा से गर्म तेल तक 4 नुस्खों के बारे में जानते हैं।
घर पर हेयर कलर निकालने के 4 तरीके
बालों के कलर को निकालना चाहती हैं, तो इन 4 तरीकों से आप आसानी से निकाल सकती हैं। आइए जानते हैं।
1- डैंड्रफ शैंपू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
बालों से कलर हटाने के लिए डैंड्रफ शैंपू और बेकिंग सोडा का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा रहेगा।
सामग्री
इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी।
- एंटी-डैंड्रफ शैंपू- 2 चम्मच
- बेकिंग सोडा- 1 चम्मच
- गुनगुना पानी- थोड़ा सा
- कंडीशनर
image credit-magnific
इस नुस्खे को लगाने का तरीका
इस पेस्ट को बालों में सही से लगाने के लिए आप नीचे दी गईं इन बातों का जरूर ध्यान रखें।
- एक कटोरी में शैंपू और बेकिंग सोडा को अच्छे से मिला लें।
- इस मिश्रण को गीले बालों में जड़ों से सिरों तक लगाएं।
- 3 से 4 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और हल्के हाथों से मसाज करें।
- फिर गुनगुने पानी से बालों को अच्छे से धो लें।
- आखिर में बालों में कंडीशनर जरूर लगाएं ताकि बाल रूखे न दिखें।
2- हाइड्रोजन पेरोक्साइड से रंग हटाएं
हेयर डाई से छुटकारा पाने के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड एक अच्छा एजेंट है। यह बालों के कॉर्टेक्स तक पहुंचकर पिगमेंट को हल्का करता है।
सामग्री
इस घोल को तैयार करने के लिए आपको इन चीजों को पहले अलग करना होगा।
- हाइड्रोजन पेरोक्साइड (3%)- आधा कप
- सादा पानी- 1/2 कप
- पेट्रोलियम जेली
- प्लास्टिक ग्लव्स
- स्प्रे बोतल
- तौलिया
image credit-magnific
इस नुस्खे को लगाने का तरीका
इस मिश्रण को बालों में सही ढंग से अप्लाई करने के लिए आप नीचे बताई गईं इन बातों का पूरा ख्याल रखें।
- सबसे पहले एक स्प्रे बोतल के अंदर बराबर मात्रा में हाइड्रोजन पेरोक्साइड और पानी को मिला कर घोल बनाएं।
- त्वचा को कोई नुकसान न हो इसलिए हाथों में दस्ताने पहनें और माथे, गर्दन के आस-पास पेट्रोलियम जेली लगाएं।
- कंधों पर एक पुराना तौलिया ओढ़ लें, ताकि कपड़ों पर दाग न पड़ें।
- अब इस लिक्विड को अपने बालों पर छिड़कें और 1 घंटे तक इसे ऐसे ही छोड़ दें।
- समय होने पर पानी से बालों को साफ कर लें।
3- क्रश किए हुए विटामिन सी का कमाल
गहरे रंग के हेयर कलर को फीका करने के लिए विटामिन सी को काफी उपयोगी माना जाता है।
सामग्री
इस मिश्रण को तैयार करने के लिए आप नीचे दी गई इस लिस्ट को अपनाएं।
- विटामिन सी की गोलियां (टेबलेट)- 10 से 12 पीस
- गर्म पानी- आवश्यकतानुसार
- एंटी-डैंड्रफ शैंपू - 2 चम्मच
- डीप कंडीशनर
image credit-magnific
इस नुस्खे को लगाने का तरीका
इस पेस्ट को बालों में सही ढंग से अप्लाई करने के लिए बताई गईं इन बातों को मानें।
- विटामिन सी की सभी गोलियों को मिक्सी में अच्छी तरह पीसकर बारीक पाउडर बनाएं।
- अब इस पाउडर के अंदर थोड़ा सा गर्म पानी या शैंपू डालकर गाढ़ा लेप तैयार कर लें।
- पेस्ट तैयार होने के बाद इसे तुरंत अपने गीले बालों पर लगा लें।
- इस प्रक्रिया को करते वक्त कंधों पर पुराना तौलिया जरूर डाल लें।
- फिर लेप को बालों में 10 से 30 मिनट तक लगा रहने दें और बाद में पानी से धो लें।
- अंत में बालों की नमी लौटाने के लिए अच्छी तरह से डीप कंडीशनर लगाएं।
यह भी पढ़ें- क्या सल्फेट शैंपू छोड़ते ही बाल झड़ना बंद हो जाते हैं? जानें बालों की सेहत पर इसका असली असर
4- गर्म तेल और सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar)
बालों से रंग को हल्का करने और उन्हें गहराई से पोषण देने के लिए गर्म तेल और सेब का सिरका काफी अच्छा साबित हो सकता है।
सामग्री
इन दोनों नेचुरल तरीकों को आजमाने के लिए आप इन चीजों की लिस्ट तैयार करें।
- बादाम, नारियल या जैतून का तेल- 3 बड़े चम्मच
- सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar)- 1/2 बड़ा चम्मच
- सादा पानी- 1 कप
- एंटी-डैंड्रफ शैंपू
- साफ तौलिया
image credit-magnific
इस नुस्खे को लगाने का तरीका
यह नुस्खा काफी आसान है। बालों में यह आसानी से लग जाता है और कोई दिक्कत भी नहीं होती है।
- अपनी पसंद के कोई भी तेल को हल्का गुनगुना कर लें।
- इस गुनगुने तेल को अपने बालों की जड़ों में लगाएं।
- तेल लगाने के बाद बालों को एक साफ तौलिए से लपेट लें और कुछ घंटों के लिए या पूरी रातभर ऐसे ही छोड़ दें।
- अगली सुबह एंटी-डैंड्रफ शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें।
- बालों को शैंपू से धोने के बाद एक कप पानी के अंदर आधा बड़ा चम्मच सेब का सिरका मिलाएं।
- इस तैयार किए गए मिश्रण को अपने धुले हुए बालों के ऊपर धीरे-धीरे डालें।
- इसके कुछ देर बाद बालों को सादे पानी से धो लें।
हेयर कलर हटाने के बाद बालों को दें री-हाइड्रेशन
डाई हटाने वाले घरेलू नुस्खे (जैसे बेकिंग सोडा, डिश सोप या हाइड्रोजन पेरोक्साइड) बालों के नेचुरल मॉइस्चर और नेचुरल ऑयल्स को छीन लेते हैं, जिससे बाल बेजान हो सकते हैं। इसलिए केमिकल-फ्री रिपेयरिंग मास्क या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। इनसे बालों की नमी तुरंत लौट आती है।
यह भी पढ़ें- Glass Hair Tips: त्योहारों से पहले बालों में चाहिए ग्लास जैसी चमक? ट्राई करें यह DIY हैक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit-magnific
- क्या घर पर हेयर डाई हटाने से बालों को नुकसान पहुंचता है?
- बेकिंग सोडा या हाइड्रोजन पेरोक्साइड जैसे तरीके बालों को थोड़ा रूखा बना सकते हैं, इसलिए हर बार प्रक्रिया के बाद डीप कंडीशनिंग करना जरूरी है।
- क्या सेब का सिरका परमानेंट हेयर डाई को पूरी तरह हटा सकता है?
- नहीं, सेब का सिरका परमानेंट डाई को पूरी तरह नहीं हटाता, लेकिन यह रंग को हल्का करने और फीका करने में मदद करता है।
- विटामिन सी से हेयर डाई हटाने में कितना समय लगता है?
- विटामिन सी पेस्ट को बालों पर 10 से 30 मिनट तक रखना होता है और गहरे रंगों के लिए इसे कुछ बार दोहराना पड़ सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।