Holi Skin Care: चेहरे पर लगे पक्के रंग को इन आसान तरीके से करें साफ, जानें स्टेप बाय स्टेप

होली खेलना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब बात स्किन का ध्यान रखने की आती है, तो ऐसे में अक्सर कई सारी गलतियां कर जाते हैं, जिसकी वजह से चेहरे का रंग साफ नहीं हो पाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही तरीके से अपने चेहरे का ख्याल रखें। साथ ही, अगर आपके चेहरे पर पक्के रंग लग जाएं तो उसे कैसे साफ करें। चलिए आपको बताते हैं किस तरह से आप अपने चेहरे को साफ कर सकते हैं। साथ ही, आपके चेहरे का रंग आसानी से कैसे उतर जाएगा।
चेहरे पर लगनाए मुल्तानी मिट्टी

अक्सर हम मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल चेहरे के फेस पैक के लिए करते हैं। लेकिन अगर आपको चेहरे पर मौजूद पक्के दाग को अच्छे से साफ करना है, तो इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप स्क्रब की तरह इस्तेमाल करके इससे रंग को साफ करें। इससे आपके चेहरे का गहरा रंग साफ हो जाएगा।
नारियल तेल का करें इस्तेमाल

चेहरे के रंग को हटाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे भी पक्के रंग आसानी से हट जाएंगे। इसके लिए आपको रंगों को पहले पानी से साफ करना है। इसके बाद नारियल का तेल चेहरे पर लगाकर अच्छे से मसाज करनी है। फिर पानी से चेहरे को साफ करें। जब सारा रंग साफ हो जाए तो चेहरे पर साबुन लगाएं और अच्छे से साफ करें। इससे आपका सारा पक्का रंग हट जाएगा। साथ ही, आपको किसी खास चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: टेसू के फूल से बने रंग और पानी से खेलेंगी होली, तो नहीं होगी ये स्किन प्रॉब्लम
इन बातों का रखें ध्यान
- चेहरे पर अगर पक्के रंग लगने से पहले तेल लगाएं। इससे रंग ज्यादा नहीं चढ़ता है।
- पक्के रंगों की होली खेलते समय उनकी क्वालिटी चेक कर लें।
- रंगों को ज्यादा समय तरह चेहरे पर लगे न रहने दें।
- होली के रंगो को चेहरे पर से हटाने के लिए सीधा स्किन पर साबुन का इस्तेमाल न करें।
इस बार होली के अगले दिन आपके चेहरे पर किसी तरह का कोई रंग नजर नहीं आएगा। साथ ही, आपक चेहरा साफ दिखाई देगा। इससे आपको स्किन पर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। आपको ये घरेलू नुस्खे ट्राई करने चाहिए।
इसे भी पढ़ें: Holi Skin Care Ubtan: होली आने से पहले ही बनाकर रखें ये उबटन, रंग हो सकता है मिनटों में साफ
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।