Skin Care Tips: चेहरे से नही जा रहे पिंपल्स के निशान, ट्राई करें एक्सपर्ट के बताए ये नुस्खे

चेहरे पर पिंपल्स का होना एक आम समस्या है। मुंहासे हार्मोन्स के असंतुलन, पेट की खराबी, बैक्टीरियल इंफेक्शन, खराब खानपान और फेस के रोम छिद्र बंद हो जाने की वजह से होने लगते हैं। ऐसे में यह हमारे चेहरे की पूरी खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। एक्ने मार्क्स फेस पर देखने में काफी भद्दे लगते हैं। ऐसे में जब ये पिंपल्स ठीक होते हैं उसके बाद इनके निशान हमारे चेहरे पर रह जाते हैं, जो कि काफी लंबे समय तक हमारा पीछा नहीं छोड़ते हैं। वहीं इनको हटाना एक बड़ा मुश्किल काम हो जाता है। एक्ने के इन निशान से हमारे आत्मविश्वास और सुंदरता में कमी आती है।
ऐसे में हम इनको हटाने के लिए तरह-तरह के उपाय खोजते रहते हैं ताकि इनसे छुटकारा पाया जा सके। यदि आपके फेस पर भी पिंपल्स के निशान हैं। जिनको हटाने के लिए आप कई तरह के तरीके अपना चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद भी आप इनको कम नहीं कर पा रही हैं तो आज हम आपको कुछ आसान से घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जिनको ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने हमारे साथ शेयर किया है। इन तरीकों को अपनाकर आप अपने फेस से मुंहासों के निशान को हटाकर ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं।
उड़द दाल और गुलाब जल

सामग्री
- उड़द दाल- 2 टेबलस्पून (पिसी हुई)
- गुलाब जल- 2 टेबलस्पून
- एलोवेरा जेल- 1 टेबलस्पून
बनाने के तरीका
- इसके लिए आपको उरद दाल को लेकर एक कटोरी में पानी डालकर करीब आधे घंटे के लिए भिगो देना है।
- जब यह अच्छी तरह भीग जाए तो आप इसको मिक्सी जार में डालकर अच्छी तरह पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें।
- अब इसको किसी बाउल में निकालकर ऊपर से गुलाब जल और एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- इसके बाद इस मिश्रण को पिंपल्स के निशान वाली जगह पर लगाकर करीब 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
- अच्छी तरह सूख जाने के बाद नार्मल पानी से फेस वाश करें।
ये भी पढ़ें: मेकअप की वजह से चेहरे पर आ जाते हैं पिंपल्स? तो एक्सपर्ट इन टिप्स को करें फॉलो
नीम, ऑलिव ऑयल और शहद

सामग्री
- नीम की पत्तियां- 1 टेबलस्पून (पिसी हुई)
- शहद- 1 टेबलस्पून
- ऑलिव ऑयल- 1 टेबलस्पून
बनाने के तरीका
- इसके लिए आपको नीम की पत्तियां लेकर उनको मिक्सी जार में हल्का पानी डालकर पीसकर इनका पेस्ट बना लेना है।
- इस पेस्ट को एक बाउल में निकालें।
- ऊपर से शहद और ऑलिव आयल डालकर मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को पिंपल्स पर लगाएं और एक घंटे लगा रहने दें और सूखने दें।
- कुछ देर बाद फेस को पानी से धो लें।
ये भी पढ़ें: Pimples Skin Care: पिंपल्स होंगे कम जब ट्राई करेंगी ये स्किन केयर रूटीन, जानें तरीका
नोट- ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।