Dark Lips: काले होंठ कुछ ही दिनों में हो सकते हैं गुलाबी, करें यह उपाय

Dark Lips Treatment: ज्यादा लिपस्टिक का इस्तेमाल करने और सही तरीके से पोषण न मिलने के वजह से होंठ काले पड़ने लगते हैं। बता दें कि चेहरे की त्वचा से ज्यादा नाजुक हमारी होंठों की त्वचा होती है। हालांकि, इसके लिए आप बाहर से कई ट्रीटमेंट लें सकती हैं।
इसके लिए आप घरेलू चीजों की भी सहायता ले सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा घरेलू नुस्खा जो आपके काले पड़े होंठों को गुलाबी बनाने में सहायता करेगा। साथ ही, बताएंगे इससे मिलने वाले लिप्स को फायदे-
गुलाबी होंठ पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

- कच्चा दूध
- शहद
शहद को होंठों पर लगाने से क्या होता है?
- पिगमेंटेशन को कम करने में मददगार साबित होता है।
- डार्क स्पॉट्स को हटाने में बेहद असरदार है।
- लिप्स की स्किन को गुलाबी करने में सहायता करती हैं।
कच्चा दूध होंठों के लिए कैसे फायदेमंद होता है?
- इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए पाया जाता है, जो डार्क स्पॉट्स को हटाने में मदद करता है।
- वहीं यह लिप्स को पोषण देकर हाइड्रेटेड बनाने में मददगार साबित होता है।
इसे भी पढ़ें: शहद की मदद से बनाएं ये तीन लिप स्क्रब
गुलाबी होंठ पाने के लिए क्या करें?

- सबसे पहले एक बाउल में 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच कच्चा दूध मिला लें।
- इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद आप ब्रश की मदद से चेहरे पर लगा लें।
- 15 से 20 मिनट इसे होंठों पर लगा रहने दें।
- आप चाहें तो हल्के हाथों के दबाव से मसाज करें।
- इसके बाद पानी और कॉटन की मदद से होंठों को साफ कर लें।
- इसके बाद आप नार्मल लिप केयर रूटीन यानी लिप बाम को होंठों पर लगा सकती हैं।
- इस घरेलू नुस्खे को आप हफ्ते में 3 से 4 बार तक ट्राई कर सकती हैं।
- लगातार इस नुस्खे से आपके काले पड़े होंठ कुछ ही दिनों में गुलाबी होते नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: Pink Lips: काले पड़े होंठों को गुलाबी बनाने के लिए यह एक चीज आएगी काम, जल्द दिखेगा असर
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको काले पड़े होंठों को गुलाबी बनाने का करने का तरीका और इससे मिलने वाले फायदे पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।