इन एक्सपर्ट टिप्स की मदद से अपनी आंखों के नीचे की अंडर आई लाइन को करें कम, जानिए तरीका

अक्सर ऐसा कहा जाता है कि अंडर आई लाइन बढ़ती उम्र के कारण होती है। लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि इसके होने का कारण है बदलता लाइफस्टाइल। आजकल के समय में हम सबसे ज्यादा समय लैपटॉप और फोन के साथ बिताते हैं। इसका असर सिर्फ हमारी आंखों पर ही नहीं बल्कि स्किन पर भी पड़ता है। इससे हमारे आंखों के नीचे लाइन आने लगती हैं। जिसे कुछ लोग झुर्रियां भी कहते हैं, जिसका असर हमारी खूबसूरती पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप एक्सपर्ट की राय लें और इसे सही करें। इसके लिए आप डॉ. मानसी के बताई गई इन टिप्स का ध्यान रखें। आपको बता दें कि ये एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं जो ब्यूटी से जुड़ी वीडियो शेयर करती रहती हैं।
आई क्रीम का करें इस्तेमाल
अगर आपको लग रहा है की अंडर आई लाइन ज्यादा दिख रही हैं तो इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह पर आई क्रीम का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप विटामिन सी, एच ए या फिर रेटिनॉल वाली क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। बाजार में ऐसी कई सारी क्रीम मिल जाती हैं। जिसे लगाने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें की अगर किसी तरह की कोई एलर्जी है तो उसके सही होने बाद इसे अप्लाई करें।
एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल
View this post on Instagram
अगर आपको किसी तरह की कोई क्रीम इस्तेमाल नहीं करनी है तो सबसे बेस्ट है कि आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल (स्किन केयर टिप्स) करें। इससे किसी तरह की कोई स्किन एलर्जी नहीं होती है, साथ ही इसे इस्तेमाल करना भी आसान होता है। आप चाहे तो इसे गुलाबजल के साथ मिक्स करके स्किन पर लगा सकती हैं वरना आप इसका इस्तेमाल ऐसे ही कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Beauty Tips For Glowing Skin : इन ब्यूटी टिप्स से बढ़ाएं चेहरे का नेचुरल ग्लो
इन बातों का रखें ध्यान
- अपनी आंखों को ज्यादा रब न करें। इससे ये समस्या और ज्यादा बढ़ेगी।
- किसी भी रेनडम आई ड्रॉप को आंखों में न डालें। इससे भी आपको समस्या बढ़ (स्किन केयर हैक्स) सकती हैं।
- एक्सपर्ट की सलाह के बिना किसी भी चीज का इस्तेमाल आंखों के लिए न करें वरना दिक्कत बढ़ सकती है।
- इस बात का खास ध्यान रखें की जब भी कोई चीज इस्तेमाल करें तो दूसरी चीज बिल्कुल भी न लगाएं वरना वो रिएक्शन कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: चाहिए खूबसूरत त्वचा तो ट्राई करें एक्सपर्ट के बताए गए ये टिप्स
नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।