बाइक राइड के दौरान बालों का टूटना और उलझना होगा बंद, फॉलो करें ये हेयर केयर टिप्स

आजकल लोग पैदल चलन से ज्यादा बाइक पर घूमना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। लड़कियां भी इन्हीं पर घूमने निकलती हैं, लेकिन इस सफर के बाद हमारे बाल भी खराब हो जाते हैं। ऐसे में आप हेयर केयर टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।
Updated:- 2026-06-05, 17:17 IST
image

आजकल का लाइफस्टाइल इंसान को काफी तेजी से बदल रहा है। लोगों को पैदल चलने से ज्यादा अपने वाहन पर घूमना पसंद होता है। इसलिए हर किसी के पास बाइक या स्कूटी जरूर होती है, ताकि वो कम समय में आसानी से अपनी जगह पर पहुंच सके, लेकिन लड़कियां यह भूल जाती हैं, कि बाइक पर सफर करने के बाद उनके बाल बिल्कुल खराब लगने लगते हैं। ऐसे में आप कुछ खास तरह की हेयर केयर टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

बालों में लगाएं हेयर सीरम

अगर आप बाइक पर राइड कर रही हैं, तो सबसे पहले बालों का ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसे में आप कुछ खास चीजों को जरूर अप्लाई करें। हेयर सीरम बालों के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे बाल कम उलझते हैं। साथ ही खराब भी नजर नहीं आते हैं। आप इसके लिए बाजार में मिलने वाले सीरम या घर में जो तैयार किया गया है। दोनों को ही अप्लाई कर सकती हैं, ताकि आपके बाल रुखे और बेजान न हो सकें।

1 - 2026-06-05T130708.521

बालों में बनाएं बन

अगर आपके बाल सिल्की हैं, तो ऐसे में जरूरी है कि आप बाइक पर जाने से पहले बालों का बन बनाएं। बन बनाने से आपके बाल उलझेंगे नहीं। साथ ही इसमें बाहर की धूल-मिट्टी भी कम लगेगी। आप इसके लिए स्क्रंचीज या क्लचर का इस्तेमाल कर सकती हैं और इससे अपने बालों को टाइट करके बांध सकती हैं। इससे आपके बाल खराब होने से बच जाएंगे।

यह भी पढ़ें- यह पांच संकेत बताते हैं कि बालों में जरूरत से ज्यादा कंडीशनर का इस्तेमाल कर रही हैं आप

बालों को लगाएं कंडीशनर

अगर आप चाहती हैं कि बालों को कोई नुकसान न हो, तो ऐसे में आप कंडीशनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। कंडीशनर से आपके बाल सिल्की और शाइनी हो जाएंगे। ऐसे में हवा या गंदगी की वजह से उलझेंगे भी नहीं। साथ ही आप घर जाकर इन्हें कोम्ब करेंगी, तो किसी तरह की गांठ भी बालों में नहीं पड़ेगी।

2 - 2026-06-05T130705.594

यह भी पढ़ें- DIY Hair Colour: केमिकल डाई छोड़िए, सफेद बालों के लिए सिर्फ 4 चीजों से बनाएं कलर

इन बातों का रखें ध्यान

  • बाल हमारे तभी हेल्दी रहेंगे, जब हम सही तरीके से इनका ध्यान रखेंगें। इसके लिए जरूरी बातों को जानना चाहिए।
  • बाइक पर सवारी करने से पहले बालों में सीरम या कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें।
  • आपको बालों को बांधकर ही बाइक पर निकलना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।