Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:15 AM IST

Dry Hands: बार-बार क्यों हो जाते हैं हाथ ड्राई? जानें इन्हें मॉइश्चराइज करने का सही तरीका

त्वचा का ख्याल रखने के लिए आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना बिल्कुल भी न भूलें।
Updated:- 2024-09-12, 18:14 IST
tips to moisturise dry hands

त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। ऐसे में बदलते मौसम के कारण भी त्वचा कई रूपों में बदलती है। वहीं चेहरे की त्वचा के अलावा शरीर के अन्य जगहें जैसे हाथों और पैरों को भी सही तरीके से देखभाल की जरूरत होती है।

खासकर हमने देखा है कि हमारे हाथों की त्वचा दिन में कई बार ड्राई महसूस होने लगती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। तो आइये जानते हैं कैसे करें ड्राई हाथों की देखभाल और जानेंगे आखिर क्यों होने लगती है हाथों की त्वचा बार-बार ड्राई?

क्यों हो जाती है हाथों की त्वचा ड्राई?

dry hands treatment at home

  • बार-बार हाथों को धोने से त्वचा में ड्राईनेस बढ़ने लगती है।
  • हाथों को सही तरीके से पोषण न मिलने के कारण भी स्किन ड्राई होने लगती है।
  • बदलते मौसम के कारण भी त्वचा का टेक्सचर बदलता रहता है, जो बाद में ड्राईनेस का कारण बन जाता है।
  • नाखून काटने से भी उंगलियों की टिप खुदरी महसूस हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: DIY: इस होममेड लोशन से बच्चों की तरह मुलायम होंगे हाथ, यूं करें तैयार

हाथों की त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए क्या करें?

  • त्वचा का ख्याल रखने के लिए आप दिन में 4 से 5 बार तक हैण्ड क्रीम का इस्तेमाल करें।
  • इसके अलावा आप चेहरे की तरह हाथों के लिए भी बॉडी लोशन और सीरम जैसे अन्य कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • त्वचा का ख्याल रखने के लिए आप बाहरी प्रोडक्ट्स के अलावा घर पर नेचुरल चीजों की मदद भी ले सकती हैं।
  • नेचुरल चीजों में आप गुलाब जल, चंदन, कच्चा दूध, शहद, जैसी कई अन्य चीजों की सहायता ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Dark Hands Treatment: काले हाथों को चमकाएगा यह घरेलू नुस्खा, स्किन हो जाएगी सॉफ्ट

त्वचा का ख्याल रखते समय किन बातों का रखें खास ख्याल?

beautiful hands

  • चेहरे से लेकर हाथों-पैरों की त्वचा पर किसी भी प्रोडक्ट को बिना जाने इस्तेमाल करने से बचें।
  • एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही किसी भी स्किन केयर प्रोडक्ट उया रूटीन को अपनाएं।
  • कोशिश करें कि जितना हो सके घरेलू उपाय या नेचुरल चीजों की मदद से त्वचा की देखभाल करें।
  • किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले एक्सपायरी डेट जरूर जांच लें।

 

अगर आपको दुपट्टे के ये डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।