Dark Hands Treatment: काले हाथों को चमकाएगा यह घरेलू नुस्खा, स्किन हो जाएगी सॉफ्ट

त्वचा का सही तरीके से ख्याल रखने के लिए आपको सबसे पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए और फिर ही किसी नुस्खे को आजमाना चाहिए।
Updated:- 2024-08-20, 23:10 IST
dark hands tanning removal

निखरी त्वचा पाने के लिए हम कई स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। तेज धूप और गर्मी त्वचा को नुकसान पहुंचाती है। ऐसे में कई बार चेहरे के अलावा हाथों की त्वचा अलग रंग की नजर आने लगती है। इसका कारण हाथों में मौजूद टैनिंग हो सकती है।

टैनिंग को हटाने के लिए मार्केट में कई प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में जिसकी मदद से आप आसानी से काले पड़े हाथों को साफ करके स्किन को चमका सकते हैं। साथ ही, बताएंगे त्वचा की देखभाल करने के आसान टिप्स- 

काले हाथों को साफ करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?

  • आलू
  • नींबू

lemon for dark skin

आलू को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

  • डार्क स्पॉट्स को घटाने में बेहद मददगार साबित होता है।
  • त्वचा में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने के काम आता है।
  • एजिंग साइंस जैसे झुरियां, झाइयां और टैनिंग को कम करने में लाभदायक होता है।

नींबू को त्वचा पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • नींबू में सिट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा को हर तरह के इन्फेक्शन से बचाने में सहायता करता है।
  • यह त्वचा के कालेपन को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है।
  • स्किन पर मौजूद डार्क स्पॉट्स और पिंपल्स को कम करने में मदद करता है।

काले हाथों को साफ करने के लिए घरेलू उपाय

tanning removal at home

  • सबसे पहले 1 आलू को पीस लें और इसमें 1 नींबू के रस को मिला लें।
  • इन दोनों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • ब्रश की मदद से हाथों के कालेपन पर इस स्क्रब को लगा लें।
  • अब 5 मिनट तक इसे हल्के हाथों के दबाव से मसाज करें।
  • 20 मिनट तक इसे इसे ही हाथों पर लगा रहने दें।
  • कॉटन और पानी की मदद से हाथों को साफ कर लें।
  • इस नुस्खे को आप हफ्ते में 3 बार तक हाथों की त्वचा पर आजमा सकती हैं।
  • पहली ही बार में काले पड़े हाथ आपको साफ नजर आने लगेंगे।

 

नोट -किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

यह भी पढ़ें- Black Neck: काली पड़ी गर्दन मिनटों में होगी साफ, पहली ही बार में नजर आएगा परिणाम

 

 

अगर आपको टैनिंग हटाने के ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।