बदलते दौर में रोजाना मार्केट में एक से बढ़कर एक ब्यूटी प्रोडक्ट्स आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन एक समय के बाद त्वचा में बदलाव नजर आने ही लगता है। त्वचा में बदलाव अक्सर 40 साल की उम्र के बाद देखा जाता है। हालांकि, यह सभी चीजें बिल्कुल आम हैं, लेकिन त्वचा का ख्याल रखने से इन्हें कुछ समय के लिए टाला जा सकता है।
त्वचा का ख्याल सही तरीके से देखभाल करने के लिए स्किन टाइप को समझना बेहद जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं 40 साल की उम्र के बाद त्वचा का ख्याल रखने के आसान टिप्स और बताएंगे जवां त्वचा पाने के लिए कुछ हैक्स-
त्वचा की देखभाल करने के लिए हम सी.टी.एम रूटीन तो फॉलो करते ही हैं, लेकिन इसके अलावा भी त्वचा को देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए आप हफ्ते में एक बार फेशियल रूटीन को फॉलो करना जरूरी होता है। इसके लिए आप पार्लर जा सकती हैं और चाहे तो घरेलू चीजों की मदद लेकर भी फेशियल के सभी स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं। इसमें आप क्लींजर, फेस स्क्रब, जेल, फेस पैक जैसे स्टेप्स जरूर शामिल करें।
इसे भी पढ़ें: 50 साल की उम्र में त्वचा को रखना है जवां और खूबसूरत तो रखें इन बातों का खास ख्याल
उम्र चाहे कितनी भी और स्किन चाहे किसी तरह के टेक्सचर की हो, त्वचा की देखभाल करने के लिए नेचुरल चीजें बेस्ट रहती हैं। इसके लिए आपको स्किन टाइप के हिसाब से घरेलू चीजों को चुनना होगा। चेहरे की त्वचा का ख्याल रखने के लिए आप गुलाब की पत्तियां, गुलाब जल, एलोवेरा जेल, कच्चा दूध, संतरे, पपीते जैसी कई नेचुरल चीजों का उपयोग कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: अपनी स्किन प्रॉब्लम्स के अनुसार लगाएं मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
देर रात जागने और स्ट्रेस लेने के कारण आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स होने लगते हैं। वहीं बढ़ती उम्र के साथ आंखों के नीचे भी फाइन लाइन और रिंकल्स होने लगते हैं। यह सभी एजिंग साइंस होते हैं और इन्हें समय पर न ट्रीट किया जाए तो ये बढ़ने लगते हैं। इसके लिए आप रोजाना रात को साइन से पहले अंडर आई मास्क या अंडर आई क्रीम भी लगा सकती हैं। यह आपको कुलिंग इफेक्ट देने में मदद करेगा।
अगर आपको 40 की उम्र के बाद त्वचा की सही तरीके से देखभाल करने का आसान तरीका पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।