herzindagi
image

पार्लर में पैसे खर्च करने के बजाय घर पर ही ट्राई करें वैक्स, जानें बनाने का आसान तरीका

अगर आप भी हर महीने पार्लर में हो रहे पैसे खर्च से बचना चाहती हैं, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि कैसे आप घर पर रहकर वैक्स बना सकती हैं, वो भी कम खर्च में।  
Editorial
Updated:- 2025-07-29, 15:21 IST

वैक्सिंग के बाद कुछ महिलाओं की हेयर ग्रोथ बढ़ने लगती हैं, जिसकी वजह से उन्हें हर एक महीने में एक बार वैक्स की जरूरत पढ़ जाती हैं।  जिससे हर महीने खर्च बढ़ने की सम्भावना भी बढ़ जाती हैं।  अगर आप भी हर महीने में पार्लर में हो रहे पैसे खर्च से बचना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं।  आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि कैसे आप घर पर रहकर वैक्स बना सकती हैं, वो भी कम खर्च में।  

घर पर बनाएं बाजार जैसा वैक्स

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अधिकतर महिलाएं हर महीने पार्लर में पैसे खर्च कर वैक्स करवाती हैं, लेकिन अब आप घर पर रहकर नेचुरल चीज़ों से वैक्स बना सकती हैं।  घर पर वैक्स बनाना कोई मुश्किल काम नहीं हैं। आप वैक्स बनाकर पार्लर में हो रहे खर्च को कम कर सकती हैं और अपनी स्किन को खूबसूरत बना सकती हैं।  घर पर बाजार जैसा वैक्स बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी।   

1 - 2025-07-29T140821.312

वैक्स बनाने के लिए सामग्री -

वैक्स बनाने का आसान तरीका -

घर पर वैक्स तैयार करने के लिए आप एक बर्तन में चीनी, नींबू का रस और पानी डाल दें।

जब यह तीनों चीजें मिल जाएं, तब आप इसमें शहद भी डाल सकती हैं।  

अब इस मिश्रण को मीडियम आंच पर रखकर अच्छी तरह गर्म कर सकती हैं।

जब इस मिश्रण में बुलबुले आने लगे और यह मिश्रण चिपचिपा हो जाएं, तब आप इसे एक बर्तन में निकालकर थोड़ा ठंडा कर लें।  

2 - 2025-07-29T140819.437

इसे पूरी तरह से ठंडा न होने दें, वरना इससे आप वैक्स नहीं कर पाएंगी।  

यह विडियो भी देखें

ये भी पढ़ें: मानसून में नहीं हो पा रहा है wax तो इन 3 टिप्स की मदद से हटाएं अनचाहे बाल

अब इस वैक्स को अपनी स्किन पर लगाकर स्ट्रिप की मदद से वैक्स कर सकती हैं।  

वैक्सिंग से पहले आप अपनी त्वचा को अच्छी तरह साफ करें, फिर पाउडर लगाने के बाद ही वैक्स का इस्तेमाल करें।

वैक्सिंग स्ट्रिप के लिए आप अपनी कोई पुरानी डेनिम जीन्स या कॉटन की ड्रेस का इस्तेमाल कर पट्टियों की तरह काट सकती हैं। 

अगर आपका वैक्स बच जाता है, तो आप इसे फेंकने के बजाय, एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर सकती हैं।  

अगली बार दोबारा आप इसे माइक्रोवेव में हल्का गर्म कर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।  

ये भी पढ़ें:  चंदन पाउडर के साथ इस चीज को मिलाकर आप भी बना सकती हैं अपने चेहरे को खूबसूरत, मिलेंगे कई फायदे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।