बाजार से खरीदने के बजाए घर पर ही बिना केमिकल के बनाएं आलता या महावर

व्रत, त्योहार, शादी और कई तरह के खास पर्वों में महिलाएं आलता लगाती हैं। आलता लाल रंग का होता है, जिसे पैरों की खुबसूरती बढ़ाने के लिए लगाया जाता है। बाजार में पाउडर और लिक्विड दोनों ही फॉर्म में मिलता है। पैरों की उंगलियों से लेकर एड़ी तक, कई खूबसूरत डिजाइन में आलता लगाया जाता है। पहले के समय में सिंपल एड़ी और पैर के बीच में चंदा के साथ आलता लगाया जाता था, लेकिन अब लोग आलता से पैरों में कई तरह के डिजाइन बनाते हैं। बता दें कि आप बाजार से आलता खरीदने के बजाए घर पर भी बहुत आसानी से आलता बनाकर अपनी मनपसंद डिजाइन लगा सकते हैं।
घर पर आलता बनाने की विधि(How to make Alta at Home)
- आलता बनाने के लिए एक कटोरी में 3 चम्मच चीनी और तीन चम्मच अजवाइन डालकर मिक्स करें।
- अब एक और कटोरी लें और उसमें एक दीया रखें।
- दीया वाली कटोरी में अजवाइनऔर चीनी का मिश्रण डालें।
- अब गैस में एक भगोना रखें और उसमें दीया वाली कटोरी को रखें।
- अब इसके ऊपर किसी दूसरे बर्तन या भगोने में पानी भरकर रखें।
- 10 से 15 मिनट तक अजवाइन और चीनी को पकाएं और आंच से उतार लें।
- आंच से उतारने के बाद इस मिश्रण में कुमकुम मिलाएं और ठंडा होने के बाद पैरों में लगाकर खूबसूरती बढ़ाएं।
इसे भी पढ़ें : बिना केमिकल के अब घर पर बना सकते हैं आंवला तेल, बालों की हर समस्या का होगा समाधान
बीटरूट से बनाएं होममेड आलता (How to make alta with beetroot)
- बीटरूट से आलता बनाने के लिए बीटरूटको छील काटकर मिक्सी में पीस लें।
- बीटरूट में एक कटोरी पानी मिलाएं और उसे आंच में गाढ़ा होने तक पका लें।
- जब बीटरूट गाढ़ा हो जाए तो आंच बंद करें और ठंडा कर छलनी से छान लें।
- बीटरूट के गाढ़े घोल में रेड कलर का फूड कलर मिक्स करें और पैरों पर लगाएं।
कपड़ों के कलर से बनाएं आलता (How to make alta with clothes colour)
- यह तरीका बेहद सरल है इसके लिए दो कपड़ों को रंगने वाले रंग लें।
- पीला और लाल दो रंग के कपड़ों के कलर लें और कटोरी में दोनों को बराबर मात्रा में मिक्स करें।
- कलर को मिक्स करने के बाद एक से दो चम्मच पानी मिलाएं और दोनों को मिक्स करें।
- यदि लाल रंग ज्यादा हो तो थोड़ा पीला रंग मिला लें और यदि पीला रंग ज्यादा लगे तो लाल रंग मिक्स कर आलता तैयार करें।
इसे भी पढ़ें : नानी के बताए गए तरीके से लगाएंगी आंवला और रीठा, तो जल्द सफेद नहीं होंगे बाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: shutterstocks, freepik, herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।