बादाम के तेल की मदद से बनाई जा सकती हैं ये तीन नाइट क्रीम

आज के समय में मार्केट कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स से भरा हुआ है। हम भी अपनी स्किन को पैम्पर करने के चक्कर में हजारों रूपए खर्च करके इन क्रीम्स को खरीदकर लाते हैं। इससे स्किन पर भले ही अंतर नजर आए, लेकिन वास्तव में यह काफी महंगा सौदा होता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि आप घर पर ही अपनी स्किन के लिए क्रीम तैयार करें। डे टाइम की तरह ही नाइट स्किन केयर रूटीन में भी क्रीम्स से स्किन की केयर की जाती है।
ऐसे में आप बादाम तेल की मदद से कुछ बेहतरीन नाइट क्रीम बना सकती हैं। बादाम तेल ना केवल आपकी स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करेगा, बल्कि इससे आपकी स्किन की कई प्रॉब्लम्स भी खुद ब खुद ठीक हो जाती है। घर पर बनी इन क्रीम्स का कोई साइड इफेक्ट नहीं है और कुछ ही दिनों में आपको अपनी स्किन में अंतर नजर आने लगेगा। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बादाम तेल से बनने वाली कुछ बेहतरीन नाइट क्रीम के बारे में बता रहे हैं-
बादाम तेल और शिया बटर से बनाएं नाइट क्रीम
अगर आपकी स्किन बहुत अधिक रूखी है और आप उसे नेचुरली मॉइश्चराइज करना चाहती हैं तो ऐसे में इस नाइट क्रीम को बनाया जा सकता है-
आवश्यक सामग्री-
- एक बड़ा चम्मच बादाम तेल
- एक बड़ा चम्मच नारियल तेल
- एक चम्मच शिया बटर
इसे भी पढ़ेंः स्किन पर हुआ है सनबर्न स्किन तो ऐसे लगाएं शिया बटर
नाइट क्रीम बनाने का तरीका-
- सबसे पहले आप शिया बटर को डबल बॉयलर या माइक्रोवेव की मदद से पिघला लें।
- अब आप इसमें एक बड़ा चम्मच बादाम तेल और नारियल तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- अगर जरूरत हो तो आप पहले नारियल तेल को भी पिघला सकती हैं।
- अब आप इस मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें।
- इसके बाद आप इसे अच्छी तरह व्हिप करें, जिससे इसकी कंसिस्टेंसी लाइटर हो जाए।
- अब आप इसे किसी ग्लॉस के कंटेनर में डालें और फ्रिज में स्टोर करें।
- एलोवेरा जेल और बादाम तेल से बनाएं नाइट क्रीम
- यह एक ऐसी नाइट क्रीम है, जो स्किन को ना केवल नमी प्रदान करती है, बल्कि डैमेज्ड स्किन को रिपेयर करती है और उसकी रंगत को बेहतर बनाती है।
आवश्यक सामग्री
- एक चम्मच शिया बटर
- एक चम्मच बीवैक्स
- एक चौथाई कप एलोवेरा जेल
- एक बड़ा चम्मच बादाम का तेल
- लेमनग्रास या लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की 5-6 बूंदें
नाइट क्रीम बनाने का तरीका-
- सबसे पहले शिया बटर और बीवैक्स लें और इन्हें डबल बायलर विधि से पिघलाएं।
- अब इसे ब्लेंडर में डाल दें।
- साथ ही, इसमें एलोवेरा जेल, एसेंशियल ऑयल और बादाम तेल डालकर ब्लेंड करें।
- अब आप तैयार क्रीम को कांच के कंटेनर में रखें। इसे फ्रिज में स्टोर करें।
- हर रात सोने से पहले इसे इस्तेमाल करें।
कोको पाउडर और बादाम तेल से बनाएं नाइट क्रीम
इसे एक बेहतरीन एंटी-एजिंग नाइट क्रीम के रूप में देखा जाता है। चूंकि कोको पाउडर एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, इसलिए यह आपकी स्किन को लंबे समय तक जवां और चमकदार बनाए रखता है। वहीं, बादाम का तेल स्किन को मॉइश्चर प्रदान करने के साथ-साथ एज स्पॉट्स व फाइन लाइन्स को दूर करने में मददगार है।
आवश्यक सामग्री-
- एक चम्मच कोको बटर
- दो बड़े चम्मच बादाम का तेल
- एक छोटा चम्मच कोको पाउडर
- नाइट क्रीम बनाने का तरीका
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले कोकोआ बटर को डबल बॉयलर या माइक्रोवेव की मदद से पिघला लें।
- अब इसमें बादाम का तेल और कोको पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
- आप सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और ठंडा होने दें।
- अब इसे एक कांच के कंटेनर में डालें और फ्रिज में स्टोर करें।
- हर रात सोने से पहले इस क्रीम का इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ेंः विंटर में फटी एड़ियों का अचूक इलाज है शिया बटर, इन तरीकों से करें इस्तेमाल
तो अब आप भी बादाम तेल की मदद से इन बेहतरीन नाइट क्रीम को तैयार करें और अपनी स्किन को नेचुरली पैम्पर करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।