Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:56 AM IST

Natural Anti Dandruff Shampoo: डैंड्रफ से हैं परेशान? केमिकल छोड़ें और घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू, बाल बनेंगे शाइनी

 अगर आपके स्कैल्प में डैंड्रफ की प्रॉब्लम ज्यादा बढ़ गई है, तो इसे कम करने के लिए आप घर पर एंटी डैंड्रफ शैंपू को बना सकती हैं। इसके लिए घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Updated:- 2026-02-10, 18:08 IST
image

बालों में डैंड्रफ की प्रॉब्लम सबसे ज्यादा होती है। ये सिर्फ मौसम के बदलने की वजह से नहीं होती है, बल्कि बाल जब गंदे रहते हैं, तो इसकी वजह से भई ये बढ़ जाती है। ऐसे में हम कई सारे केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, ताकि डैंड्रफ की परत को जड़ों से हटा सकें। ऐसे में हम काफी सारे पैसे खर्च कर देते हैं, लेकिन जो चीज हमें आसानी से मिल जाए इसे लगाने के बारे में हम कई बार सोचते नहीं हैं। ऐसे में आप इस बार घर पर एंटी डैंड्रफ शैंपू को बनाएं और इसका इस्तेमाल करें। आइए बताते हैं किस तरह ये शैंपू को बना सकती हैं और इस्तेमाल कर सकती हैं।

एंटी डैंड्रफ शैंपू बनाने के लिए सामग्री

  • नीम के पत्तों का पेस्ट- 2 चम्मच
  • रीठा का पेस्ट- 2 चम्मच
  • शिकाकाई पाउडर- 1 से 2 चम्मच
  • एलोवेरा जेल- 3 चम्मच

1 - 2026-02-10T135906.106

एंटी डैंड्रफ शैंपू बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में नीम का पेस्ट लेना है।
  • फिर आपको इसमें रीठा मिक्स करना है।
  • इसके बाद इसमें आपको शिकाकाई मिक्स करना है।
  • अब आपको इसमें एलोवेरा जेल को मिलाना है।
  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।

एंटी डैंड्रफ शैंपू लगाने का तरीका

  • जब आपका ये नेचुरली शैंपू तैयार हो जाए, तो इसे बालों के स्कैल्प में लगाएं।
  • फिर हल्के हाथों से मसाज करें।
  • इसके बाद इसे 10 से 15 मिनट लगा रहने दें।
  • फिर बालों को पानी से साफ करें।
  • इसे लगाने से आपके बाल साफ हो जाएंगे। साथ ही कुछ ही दिनों में डैंड्रफ प्रॉब्लम कम हो जाएगी।

2 - 2026-02-10T135904.537

यह भी पढ़ें- बालों की खूबसूरती के लिए घर पर आजमाएं कलौंजी का ये खास उपाय, एक्सपर्ट से जानें सब

इस तरह से आप घर पर एंटी डैंड्रफ शैंपू को बनाकर तैयार कर सकती हैं और इस्तेमाल कर सकती हैं। ये शैंपू नेचुरली चीजों के साथ तैयार किया जाता है, ताकि बालों में केमिकल का इस्तेमाल न हो। आप इसे ट्राई करें, लेकिन इससे पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें, ताकि आपके स्कैल्प में कोई अन्य समस्याएं न हो और आपके बालों में से डैंड्रफ प्रॉब्लम कम हो सके। आप चाहें तो अपनी डॉक्टर से इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। इसके बाद इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आप सही तरीके से बालों में शैंपू का इस्तेमाल कर पाएंगी।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में बढ़ गई है डैंड्रफ और नहीं करना चाहती हैं दही का इस्तेमाल? मेरी तरह आप भी आजमाएं दादी मां का यह देसी नुस्खा

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट राय जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।