बिना केमिकल Skin को दें नया लुक, घर पर इन नेचुरल चीजों से बनाएं हाईलाइट्स

ज्यादातर महिलाएं बिना किसी केमिकल के यूज के चेहरे पर एक नेचुरल चमक और ग्लो चाहती हैं। मार्केट में मिलने वाले महंगे हाईलाइटर्स तुरंत चमक तो दे देते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल्स त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन को एक नया और फ्रेश लुक देना चाहती हैं, तो किचन में मौजूद नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घर पर ही नेचुरल हाईलाइट्स बनाने के 3 आसान और असरदार तरीके क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
मलाई और शहद का मैजिकल ग्लो
अगर आपकी त्वचा रूखी है और आप एक परफेक्ट हाइड्रेटेड लुक चाहती हैं, तो मलाई और शहद का कॉम्बिनेशन आपके लिए सबसे बेस्ट है। इसके इस्तेमाल के लिए आधे चम्मच ताजे दूध की मलाई में कुछ बूंदें शुद्ध शहद की मिलाएं।
अब इस मिश्रण को अपनी उंगलियों की मदद से चेहरे के हाई पॉइंट्स जैसे चीकबोन्स और नाक के ऊपरी हिस्से पर हल्के हाथों से लगाएं। 10 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। यह एक नेचुरल चमक देता है।
इसे भी पढ़ें - चेहरे की टैनिंग और कालापन दूर करेगा खीरे का जूस, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
एलोवेरा जेल और बादाम तेल का लिक्विड हाईलाइटर
तैलीय स्किन के लिए एक चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल लें और उसमें दो बूंद बादाम का तेल मिक्स कर लें। फिर इस तैयार जेल को अपने चेहरे के उन हिस्सों पर थपथपाते हुए लगाएं, जिन्हें आप हाईलाइट करना चाहती हैं। इसे आप डे-लुक के लिए रोजाना भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

आलू का रस और गुलाब जल का ब्राइटनिंग पैक
चेहरे के दाग-धब्बों के लिए आलू का रस बेहद फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आधा चम्मच ताजे आलू के रस में बराबर मात्रा में गुलाब जल मिलाएं। फिर कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने चीकबोन्स, माथे और ठुड्डी पर लगाएं। इसे सूखने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें - काले और फटे होंठों से मिलेगा छुटकारा, घर पर चुकंदर से बनाएं यह जादुई लिप मास्क; 7 दिनों में दिखेगा असर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।