Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:45 PM IST

Body Wash : इस तरह बनाएं घर पर मौजूद इन चीजों से बॉडी वॉश, त्वचा रहेगी मुलायम

बॉडी वॉश आपकी त्वचा को कोमल रखने में मदद करता है। 
Updated:- 2022-10-15, 08:00 IST
how to make body wash at home

महिलाएं अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए क्या -क्या नहीं करती हैं। सुबह के समय से फेस वॉश से लेकर रात को सोने से पहले नाइट क्रीम तक वे लगभग सभी चीजें इस्तेमाल करती हैं। इन सबके अलावा वे अपनी त्वचा को जवां रखने के लिए कई तरह की स्किन ट्रीटमेंट भी करवाती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि त्वचा को कोमल और शाइनी बनाने के लिए सही बॉडी वॉश का इस्तेमाल करना भी जरूरी होता है।

अगर नहीं तो इस आर्टिकल आखिर तक जरूर पढ़ें। जिसमें हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से घर पर ही बॉडी वॉश बना सकती हैं और नेचुरली सॉफ्ट और शाइनी स्किन पा सकती हैं। आइए जानते हैं बनाने का तरीका और इसके फायदे।

आवश्यक सामग्री (Ingredients To Make Body Wash)

 Ingredients To Make Body Wash

  • 2 से 3 चम्मच कैस्टाइल सोप
  • कोकोनट मिल्क
  • विटामिन-ई 

इसे भी पढ़ें :  Homemade Face Scrub : घर पर बने इस स्क्रब का करेंगी इस्तेमाल तो पोर्स रहेंगे साफ

बॉडी वॉश बनाने का तरीका (How To Make Body Wash At Home)

 How To Make Body Wash At Home

  • घर पर नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बॉडी वॉश बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में 2 से 3 चम्मच कैस्टाइल सोप की निकालें।
  • इसके बाद आप इसमें कोकोनट मिल्क को मिलाएं।
  • इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और इसमें 2 कैप्सूल विटामिन-ई की डालें।
  • आप चाहे तो फ्रेग्रेंस के लिए 1से 2 बूंद एसेंशियल ऑयल की मिला सकती हैं।
  • इसके बाद आप इस मिक्सचर को मिला लें और किसी बॉटल में इसे स्टोर कर लें।
  • इसका टेक्चर मार्केट में मिलने वाले सभी बॉडी वॉश से थोड़ा अलग होगा।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि ये घर पर बनाया गया है।
  • इसका इस्तेमाल आप रोजाना कर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :  DIY Sheet Mask : त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए घर पर ऐसे बनाएं शीट मास्क

कोकोनट मिल्क और विटामिन-ई के फायदे (Benefits Of Coconut Milk And Vitamin-E)

Benefits Of Coconut Milk And Vitamin E

  • कोकोनट मिल्क त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद तत्व त्वचा पर ग्लो लाने का काम करते हैं।
  • विटामिन ई त्वचा को जीवन दान दान देने में मदद करता है।
  • कोकोनट मिल्क त्वचा में नमी को ब्लॉक करता है,जिससे स्किन कभी भी ड्राई न होने पाए।
  • साथ ही कोकोनट मिल्क में मौजूद तत्व स्किन में इलास्टिसिटी को बरकरार रखने में बेहद लाभदायक होता है।
  • विटामिन ई स्किन में मौजूद सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारा बताया गया ये घर पर बॉडी वॉश बनाने का तरीका और उसके फायदे पसंद आए हो तो आप इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।