बाजर के केमिकल वाले प्रोडक्ट के बजाय घर पर तैयार करें नीम की पत्तियों से बना ये होममेड हर्बल काजल

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए मेकअप जरूर करती हैं। ऐसे में आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कुछ महिलाएं लाइनर से लेकर काजल भी शामिल करती हैं। यही नहीं कुछ महिलाओं को काजल लगाना इतना पसंद होता है, कि वह रोजाना ऑफिस या कॉलेज जाने से पहले अपनी आंखों में काजल जरूर लगाती हैं। अगर आप भी अपनी आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आंखों में काजल लगाती हैं, तो ये खबर आपके लिए परफेक्ट हो सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे होममेड काजल के बारे में बताएंगे, जो आंखों के लिए भी बेस्ट हो सकता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इस खास काजल के बारे में।
ऐसे बनाएं घर पर खास होममेड काजल
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि आंखों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए काजल बहुत काम आता है। ऐसे में अगर आप बाजार का काजल इस्तेमाल करती हैं, तो इसके बजाय अब आप घर पर रहकर ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक आसान तरीका अपनाकर नेचुरल होममेड काजल इस्तेमाल कर सकती हैं। इस काजल को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
-1778070497707.jpg)
होममेड काजल बनाने के लिए सामग्री -
- कपूर
- नीम की पत्ती
- थाली
- कॉटन
- घी
- दीपक
यह भी पढ़ें- Kajal Colours: ब्लैक के अलावा काजल के ये शेड्स जरूर करें ट्राई, आंखे नजर आईं खूबसूरत
होममेड काजल बनाने का तरीका -
- इस खास होममेड काजल को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कुछ पत्ते नीम के लें।
- उन्हें थोड़ा धुप में सूखा लें और कॉटन में रखकर इसकी बत्ती बना लें।
- अब एक दीपक लें और उसमें इन बत्ती को रख कर ऊपर से कपूर और घी डाल दें।
- अब इसके आसपास 4 स्टैंड बना लें ताकि थाली ऊपर से ढांक सके।
- अब इस दीपक की बत्ती को जलाकर इसके ऊपर प्लेट रख दें।
![01 (35)]()
- थोड़ी देर के बाद जब प्लेट ठंडी हो जाए, तो चम्मच की मदद से काजल को डिब्बी में निकाल लें।
- इसे एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख दें। अब आपका होममेड काजल बनकर तैयार है।
- आप इसे रोजाना अपनी आंखों पर लगा सकती हैं।
- इससे आपको काफी आराम देखने को मिलेगा साथ ही आंखें भी खूबसूरत बनेगी।
यह भी पढ़ें- Kajal Hacks: काजल लगाते समय न करें ये गलतियां, छोटी आंखें भी दिखेंगी बड़ी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
-1778070691553.jpg)