Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

Kajal Hacks: काजल लगाते समय न करें ये गलत‍ियां, छोटी आंखें भी द‍िखेंगी बड़ी

Right Way To Apply Kajal: हर महि‍ला चाहती है क‍ि वो सबसे खूबसूरत द‍िखे। इसके ल‍िए वो न जाने क्‍या-कुछ नहीं करती है। मेकअप से हमारी खूबसूरती तो बढ़ जाती है, इसमें कोई दो राय नहीं है। हालांक‍ि, काजल एक ऐसी चीज है, जो ब‍िना मेकअप के भी आपकी खूबसूरती बढ़ा सकती है। बस काजल लगाते समय आपको कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए।
Updated:- 2026-02-06, 16:31 IST
kajal hacks

How To Apply Kajal: मेकअप की बात होती है तो काजल का नाम सबसे पहले ल‍िया जाता है। अगर आप मेकअप नहीं कर रही हैं और आपने काजल लगा ल‍ि‍या है तो फ‍िर क‍िसी चीज की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। आप सबसे खूबसूरत द‍िखेंगी। काजल की यही खास‍ियत है क‍ि इसे लगाने के बाद आपको मेकअप करने की जरूरत नहीं होती है।

हालांक‍ि, कुछ लोग काजल लगाने में थोड़ी गलत‍ियां कर देते हैं। इससे आंखों की खूबसूरती उभरकर सामने आ नहीं पाती है। हम आपको उन गलत‍ियों के बारे में बता रहे हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपकी आंखें नेचुरल तरीके से बड़ी और खूबसूरत दिखें, तो काजल लगाते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें। आइए जानते हैं-

kajal hacks (2)

काजल लगाते समय इन बातों का रखें ध्‍यान

  • ज्‍यादातर लोगों को लगता है क‍ि ज्यादा काजल लगाने से आंखें ज्यादा बोल्ड दिखेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो है। बार-बार काजल लगाने से लाइन मोटी हो जाती है, जिससे आंखें भारी और छोटी लग सकती हैं। काजल सिर्फ एक बार लगाएं।
  • हमेशा ऐसा काजल चुनें जो आसानी से न फैले और लंबे समय तक टिका रहे। वाटरप्रूफ काजल इस मामले में ज्यादा सही रहता है, क्योंकि ये पसीने या नमी से जल्दी खराब नहीं होता।
  • अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं, तो काजल बहुत शार्प तरीके से न लगाएं। हल्का-सा काजल नीचे की तरफ फैला देने से डार्क सर्कल्स कम नजर आएंगे। इससे आपकी आंखें सॉफ्ट दिखती हैं।
  • काजल लगाते समय वॉटरलाइन का ध्यान रखें। ये बहुत ही जरूरी स्‍टेप होता है। सही तरीके से वॉटरलाइन पर काजल लगाने से आंखें ज्यादा खूबसूरत नजर बाती हैं।
  • अगर आपकी आंखें छोटी हैं, तो आपको मोटी काजल लाइन लगाने से बचना चाहिए। ऊपर और नीचे दोनों पलकों पर मोटी लाइन लगाने से आंखें और भी छोटी दिखनेल लगेंगी। ऐसे में पतली लाइन ही लगाएं।
  • काजल लगाने से पहले हल्का सा कंसीलर या आई बेस भी लगा लेना चाह‍िए। इससे आईलिड स्मूद हो जाती है। इसके बाद जब आप काजल लगाएंगी तो काजल अच्छे से सेट हो जाएगा।
  • काजल लगाने के बाद अगर आप उसे हल्का-सा स्मज कर दें, तो आंखों में गहराई आ जाती है। इसके लिए कॉटन बड या स्मजिंग ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हें आप। 
  • आंखों को बड़ा दिखाने के लिए इनर कॉर्नर पर थोड़ा सा हल्का शेड या शाइन लगा सकती हें। चाहें तो वॉटरलाइन पर व्हाइट या न्यूड काजल भी लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Homemade Waterproof Kajal: घर पर इस आसान तरीके से बनाएं वॉटरप्रूफ काजल, बढ़ जाएगी आंखों की खूबसूरती

kajal hacks (1)

यह भी पढ़ें- Homemade Kajal Secret: बादाम से ऐसे बनाएं नेचुरल और गहरा काजल, एक्सपर्ट का बताया ये तरीका है बेस्ट

काजल आंखों की खूबसूरती बढ़ाने का काम करता है। बस आपको इसे सही तरीके से लगाना आना चाह‍िए। अगार आप ऊपर बताए गए ट्रि‍क्‍स को फॉलो करेंगी तो आपकी आंखें बड़ी और अट्रैक्‍ट‍िव नजर आएंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।