herzindagi
how to get rid of skin rashes hindi

Skin Care Tips : ट्रीटमेंट नहीं केवल इस एक नुस्खे से होंगे स्किन रैशेज कम, जानें कैसे?

त्वचा में मौसम के कारण मॉइस्चर के ज्यादा आने से स्किन रैश होने लगते हैं। इसके लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। वहीं किसी त्वचा पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। <div>&nbsp;</div>
ANI
Updated:- 2023-09-06, 11:24 IST

Skin Rash Treatment At Home: त्वचा की देखभाल करने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं, लेकिन मौसम के कारण त्वचा में आए बदलाव की वजह से कई बार स्किन रैशेज होने लगते हैं। खसकर गर्मियों और मानसून के मौसम में इस तरह की स्किन प्रॉब्लम ज्यादा नजर आती है।

हालांकि इसके लिए आपको मार्केट में कई बड़े-बड़े पाउडर मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप घर में रखी चीजों की मदद से स्किन रैशेज को कम करना चाहती हैं तो इस चलिए जानते हैं कि किन चीजों का इस्तेमाल आप कर सकती हैं। 

स्किन रैशेज को कम करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें? (Skin Problem Solution)

Sandalwood powder for skin rash

  • चंदन पाउडर
  • खीरा 

त्वचा पर चंदन को लगाने के फायदे क्या हैं?

  • चंदन त्वचा को ठंडक देने का काम करता है।
  • वहीं इसके करने से स्किन के पोर्स साफ हो जाते हैं।
  • चंदन त्वचा से टैनिंग को भी हटाने के काम में आता है।

खीरे को त्वचा पर लगाने के फायदे 

  • खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
  • इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें : Glowing Skin: एक चम्मच मलाई से पाएं दमकती त्वचा

स्किन रैशेज को कम करने के लिए क्या करें? (Beauty Tips At Home)

skin rash

  • स्किन रैशेज को कम करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 1 खीरे को पीसकर डालें।
  • अब इसमें कम से कम 3 चम्मच चंदन पाउडर डालें।
  • इन दोनों चीजों को मिक्स करने के बाद पेस्ट बना लें।
  • रैशेज पर इस पेस्ट को ब्रश की मदद से लगा लें।
  • कम से कम 10 से 15 मिनट तक इसे त्वचा पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद पानी और कॉटन की मदद इसे साफ कर लें।
  • लगातार इसका हफ्ते में 2 से 3 बार इस्तेमाल करने स्किन रैशेज धीरे-धीरे कम होने लग जाएंगे।

यह विडियो भी देखें

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको स्किन रैशेज को कम करने का घरेलू उपाय पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।