herzindagi
how to get rid of body odour

10 रुपये की इस चीज से मिनटों में पाएं शरीर की दुर्गंध से छुटकारा

पसीने के कारण अंडरआर्म्स के साथ-साथ पूरे शरीर से भी स्मेल आने लगती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-26, 17:22 IST

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और तापमान भी बढ़ने लगा है। इस मौसम में शरीर में कई प्रकार की समस्या होने लगती हैं जैसे  डिहाइड्रेशन, सनबर्न, रैशेज आदि। लेकिन इन दिक्कतों से पहले शरीर से आने वाली बदबू हमें परेशान करती है। कई बार बगल में बैठे हुए व्यक्ति की बॉडी से इतनी तेज स्मेल आती है कि हम उस जगह से उठकर चले जाते हैं।

पसीने की वजह से शरीर से आने वाली बदबू से अक्सर लोग काफी ज्यादा परेशान रहते हैं और तरह-तरह के परफ्यूम का उपयोग करते हैं। लेकिन इसके बावजूद यह समस्या सही होने का नाम नहीं लेती। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपको बता दें कि आप नीचे बताए गए तरीके को आजमाकर इससे छुटकारा पा सकती हैं।

बेकिंग पाउडर का करें इस्तेमाल

Why do I smell bad even with good hygiene

अगर आप शरीर के साथ अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू से परेशान हैं तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए एक कटोरी में बेकिंग सोडा और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस लेप को नहाने से पहले अंडरआर्म्स में लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद नहाते वक्त इसे धुल लें। ऐसा करने से आप शरीर से आने वाले पसीने की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- 4 टिप्स अपनाएं चंद मिनटों में Body Odour से छुटकारा पाएं

टमाटर रस का करें स्मेल दूर करने में इस्तेमाल

टमाटर में मौजूद एसिडिक नेचर स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है। इसके लिए एक बाल्टी में 2 टमाटर का रस डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस पानी से शरीर के उन हिस्सों को धुलें जहां पसीना ज्यादा आती है। इससे आपको पसीने से आने वाली बदबू से आराम मिल सकता है।

एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

यह विडियो भी देखें

How to remove body odor permanently naturally at home

शरीर और अंडरआर्म्स से आने वाली पसीने की बदबू को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रात को सोते समय अंडरआर्म्स में जेल लगाकर छोड़ दें। अगली सुबह साफ पानी से धुल लें। ऐसा करने से आपको पसीने की स्मेल से राहत मिलेगी।

गुलाब जल का करें इस्तेमाल

अंडरआर्म्स से आने वाली स्मेल से निजात पाने के लिए ऐप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए स्प्रे बोटल में गुलाब जल लेकर स्प्रे कर कॉटन या सॉफ्ट कपड़े की मदद से साफ करें। इसके अलावा आप नहाने के पानी में इसे मिलाकर नहा सकते हैं। ऐसा करने से पसीने की बदबू से राहत मिल सकती गैय़

इसे भी पढ़ें- पैरों की बदबू को दूर करेंगे ये 3 होममेड 'Foot Soak'

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।