नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स ने चेहरे की खूबसूरती को कर दिया है फीका, तो ट्रीटमेंट नहीं आजमाएं यह घरेलू नुस्खा

बदलते लाइफस्टाइल के कारण त्वचा में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं। वहीं नाक पर मौजूद होना आजकल बेहद आम बात होती है। बढ़ते प्रदूषण और गलत खान-पान के कारण नाक के पोर्स गंदे हो जाते हैं और इनमें तेल की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे ब्लैकहेड्स होने लगते हैं।
इन्हें समय रहते साफ करना जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए घरेलू नुस्खा और बताएंगे इससे त्वचा को मिलने वाले फायदे क्या हैं-
ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
- कॉफी
- दही
कॉफी को त्वचा पर लगाने से क्या होता है?
- यह स्किन में मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने में मदद करती हैं।
- त्वचा से टैनिंग हटाने के काम आती है।
- स्किन को ब्राइट करने में लाभदायक है।
- त्वचा के लिए नेचुरल स्क्रब की तरह से काम करती है।
दही के को चेहरे पर लगाने के फायदे
- त्वचा पर निखार लाने के लिए भी दही बेहद फायदेमंद होता है।
- दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
- इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आती है।
इसे भी पढ़ें: नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए कारगार है ये घरेलू नुस्खा, पहली ही बार में दिख जाएगा परिणाम
ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए क्या करें?
- सबसे पहल एक बाउल में 1 चम्मच कॉफी के साथ 1 चम्मच दही की डालें।
- आपस में दोनों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद नाक पर लगा लें।
- 5 मिनट तक हल्के हाथों के दबाव से नाक पर स्क्रब करें।
- पानी और कॉटन की मदद से नाक आर लगे स्क्रब को साफ कर लें।
- इस तरह आप हफ्ते में 2 से 3 बार तक कॉफी से बनी स्क्रब नाक पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
- पहली ही बार में इस तरह से नोज स्क्रब करने पर आपको पोर्स साफ मिलेंगे और ब्लैकहेड्स भी नजर नहीं आएंगे।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए यह घरेलू नुस्खा पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।