त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए हम आए दिन बाहर से कई तरह के ट्रीटमेंट भी लेते हैं। बदलते ब्यूटी ट्रेंड्स में आए दिन स्किन ट्रीटमेंट के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
बाहर रहने के कारण त्वचा पर टैनिंग होना बिल्कुल आम बात है। टैनिंग की वजह से कालापन हमारी खूबसूरती को फीका कर देता है। तो आइये जानते हैं किन चीजों की मदद से करें कोहनी के कालेपन को दूर। साथ ही, बताएंगे इन चीजों से त्वचा को मिलने वाले फायदों के बारे में-
कोहनी के कालेपन को कम करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?
- शहद
- कच्चा दूध
कच्चे दूध को त्वचा पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- कच्चे दूध में विटामिन-ए होता है जो त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
- यह त्वचा को नमी देने का काम भी करता है जिसके कारण त्वचा मॉइस्चराइज नजर आती है।
शहद को स्किन पर लगाने से क्या होता है?
- त्वचा में मौजूद पोर्स की सफाई करने से लेकर स्किन को मॉइस्चराइज करने का काम करता है।
- त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
- यह स्किन टेक्सचर को सुधारने के काम भी आता है।
कोहनी के कालेपन को कम करने के लिए क्या करें?
- सबसे पहले एक बाउल में 2 से 3 चम्मच शहद के साथ में 2 से 4 चम्मच कच्चे दूध की डालें।
- इन दोनों को मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें और इसे हाथों की उंगलियों की मदद से कोहनी पर लगा लें।
- आप चाहें तो थोड़ी सी कॉफी को भी साथ में मिला सकते हैं।
- हल्के हाथों के दबाव से पेस्ट को स्क्रब की तरह कोहनी पर मसाज करें।
- 20 मिनट तक इस पेस्ट को लगा रहने दें।
- पानी की मदद से इसे साफ करें।
- हफ्ते में इस नुस्खे को आप 3 बार तक आजमा सकती हैं।
- पहली ही बार में आपको परिणाम नजर आने लगेगा और त्वचा साफ नजर आएगी।
इसे भी पढ़ें: इन घरेलू चीजों के इस्तेमाल से कम हो सकता है कोहनी का कालापन
अगर आपको कोहनी का कालापन दूर करने के ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों