उमस वाली गर्मी में स्किन से जुड़ी समस्याएं होना बेहद आम बात है। इस मौसम में वातावरण में नमी अधिक होने की वजह से स्किन में कई दिक्कतें होती हैं। उमस के मौसम में पूरी स्किन चिपचिपी और ऑयली होने लगती है। जिसकी वजह से स्किन पर दाने, घमौरियां, पिंपल्स, रेडनेस, खुजली आदि की परेशानी होने लगती है। उमस वाली गर्मी में पसीने की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। जिसकी वजह से अक्सर शरीर पर घमौरियां होने लगती है।
घमौरियां होने पर आपको स्किन पर लाल दाने निकल आते हैं। जिसकी वजह से खुजली, चुभन आदि होने लगती है। हालांकि इसको ठीक करने के लिए बाजार में कई तरह की क्रीम और पाउडर मिलते हैं। इनसे घमौरियां ठीक करने में थोड़ा समय ज्यादा लगता है और कभी-कभी जल्दी ठीक भी नहीं होती है। ऐसे में घरेलू उपाय बेहतर होते हैं। इनकी मदद से आप घमौरियों की समस्या को दूर कर सकती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में घमौरियों को दूर करने का एक आसान उपाय बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आपकी घमौरियों की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए आपको सरसों के तेल में दो चीजों को मिक्स करना है। इन घरेलू नुस्खों को ब्यूटी एक्सपर्ट रोमा थकवानी ने बताया है।
घमौरियां दूर करने के लिए आपको एक बर्तन में सरसों का तेल लेना है। अब आप इस तेल में कुछ बूंदें नींबू और दो चम्मच एलोवेरा जेल डालना है। अब दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। नहाने के बाद आप इसे जहां भी शरीर पर घमौरियां हैं वहां इसे लगाएं। इसके बाद पानी डालकर शरीर पोंछ लेना। ऐसा आपको लगातर एक हफ्ते तक करना है।
आप देखेंगी एक हफ्ते के बाद आपकी घमौरियां बहुत हद तक ठीक हो चुकी होंगी। जहां नींबू आपकी घमौरियों को दूर करेगा वहीं एलोवेरा से उन्हें ठंडक मिलेगी।
यह विडियो भी देखें
ये भी पढ़ें: गर्मी की वजह से करना पड़ रहा है घमौरियों का सामना, तो ये खरेलू उपाय आएंगे काम
ये भी पढ़ें: Home Remedies For Heat Rash: गले की घमौरियों को शांत करने के लिए लगाएं ये पैक, जानें कैसे करें तैयार
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।