Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:30 AM IST

क्या आपकी Eyebrows भी हैं ज्यादा पतली? इन टिप्स से करें घनी और मोटी

आईब्रोज को घना और आकर्षक बनाने के लिए कंघी करना, कैस्टर ऑयल लगाना और ग्रोथ सीरम का उपयोग करना फायदेमंद है। नियमित देखभाल और एक्सफोलिएशन से आईब्रोज की ग्रोथ बढ़ती है और वे मोटी होती हैं।
By Sakhi Digital | Edited By Garima Garg
Updated:- 2026-06-30, 16:58 IST
image
Sakhi

आईब्रोज को भी उसी तरह के देखभाल की जरूरत होती है, जैसी कि आप अपने चेहरे और स्कैल्प व बालों की करती हैं, लेकिन अकसर हम आईब्रोज को अनदेखा कर देते हैं। माना आप उन्हें नियमित रूप से शेप देती हैं या फिर मेकअप करके संवारती हैं पर आपको थिक आईब्रोज की चाहत के लिए उससे आगे जाकर सोचना होगा। इसकी ग्रोथ बढ़ाने के लिए आपको एक्स्ट्रा केयर करनी पड़ेगी। ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। यहा दिए गए कुछ टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं। इन टिप्स के जरिये आप आईब्रोज को घना व आकर्षक बना सकेंगी। जानते हैं आगे...

आईब्रो की करें कॉम्बिंग

अपने आईब्रोज को हमेशा कंघी करें। कॉम्ब करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे आईब्रोज की ग्रोथ अच्छी होती है। यह आईब्रोज को आकर्षक बनाने की एक प्रक्रिया है। अच्छे रिजल्ट के लिए स्टील आईब्रो कॉम्ब का इस्तेमाल करना न भूलें।

eyebrow-1

आईब्रो पर लगाएं तेल

आईब्रोज को नरिश करने और हेयर ग्रोथ बढ़ाने के लिए उसे कैस्टर ऑयल से मालिश करना न भूलें। कैस्टर ऑयल बालों की थिक ग्रोथ के लिए जाना-माना ऑयल है और यह बालों को शाइनी बनाने के साथ नमी भी प्रदान करता है।

How-to-take-Care-of-Eyebrows-1280x720

बेसिक ग्रूमिंग टिप्स क्या हैं?

बेसिक ब्रो ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स को छोड़ दें। इसके बजाय आईब्रोज ग्रोथ सीरम को चुनें। यह प्रोडक्ट्स आईडियली एप्लिकेटर ब्रशेज के साथ आते हैं,

इसे भी पढ़ें - ऑयली स्किन पर भूलकर भी न लगाएं ये चीजें, बढ़ सकते हैं पिंपल्स

जो आपकी आईब्रोज को ग्रूम करने और उनको उसी जगह बने रहने में मदद करने के साथ ही आईब्रोज को थिक बनाने के साथ पोषण तत्व प्रदान करते हैं।

 

AK30759

एक्सफॉलिएट करें

सबसे पहले आईब्रोज को साफ कर उसे एक्सफॉलिएट करना चाहिए। यह आईब्रो की हाइजीन को बनाए रखने और ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए होममेड नैचरल स्क्रब का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक टीस्पून ऑलिव में एक टीस्पून क्रश्ड शुगर और नींबू की कुछ बूंदें डालकर मिलाएं। इस मिश्रण से आईब्रोज की मालिश करें और कुछ देर बाद इसे धो दें। कुछ दिनों तक इस टिप्स को आजमाएं और फर्क देखें।

इसे भी पढ़ें - एक छोटी सी गलती से टूटने लगे बाल, रुक गई ग्रोथ; मेरे अनुभव से लें सबक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक : गीतांजलि

Images: magnific/sakhi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।