Dirty Pores: गंदे पोर्स को साफ करने के लिए आजमाएं ये चीजें, मिलेंगे कई फायदे

मौसम और उम्र के हिसाब से स्किन अपना टेक्सचर बदलती है। इसका ख्याल सही तरीके से रखने के लिए हम कई ट्रीटमेंट भी लेते हैं, लेकिन त्वचा के लिए घर में रखी चीजें बेस्ट रिजल्ट देने में मदद करती हैं। वहीं आजकल पोर्स का साइज बढ़ने से चेहरे की खूबसूरती फीकी नजर आने लगती है।
पोर्स को साफ करने के बाद सही टोनर की मदद से इन पोर्स का ख्याल रखा जा सकता है। तो आइये जानते हैं घर में मौजूद चीजों की मदद लेकर कैसे रोके बढ़ते पोर्स का साइज और जानेंगे फेस टोनर बनाने का तरीका। साथ ही, जानेंगे इन चीजों से त्वचा को मिलने वाले फायदे क्या हैं-
घर पर फेस टोनर बनाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?
- तरबूज
- खीरे का रस
तरबूज को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- चेहरे को ठंडक देने में तरबूज सहायता करता है।
- इसमें मौजूद तत्व त्वचा पर एजिंग साइंस को आने से रोकते हैं।
- स्किन सेल्स को रिपेयर कर बूस्ट करने में लाभदायक साबित होता है।

खीरे के रस से चेहरे को क्या फायदे मिलते हैं?
- खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
- इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
- इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए कारगार है ये घरेलू नुस्खा, पहली ही बार में दिख जाएगा परिणाम
घर पर फेस टोनर बनाने का तरीका क्या है?

- सबसे पहले बाउल में एक खीरे को पीस लें।
- अब इसमें तरबूज के रस को मिला लें।
- तरबूज के रस को निकालने के लिए आप मिक्सर का इस्तेमाल करें।
- इन दोनों को मिलाने के बाद ये चेहरे और पोर्स पर फेस टोनर की तरह काम करेगा।
- इन दोनों को अच्छी तरह से आपस में मिला लें और स्प्रे बोतल में डाल दें।
- चेहरे पर ठंडक महसूस करना चाहती हैं तो इस फेस टोनर को फ्रिज में स्टोर कर दें।
- दिन में 3 से 4 बार स्किन केयर रूटीन के दौरान इस टोनर को चेहरे पर स्प्रे करें।
- कम से कम आप इसे 2 महीने तक के लिए स्टोर कर सकती हैं।
- लगातार इस फेस टोनर का रोजाना इस्तेमाल करने से पोर्स का साइज बढ़ना बंद हो जाएगा और त्वचा का नूर लौट आएगा।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको त्वचा की देखभाल करने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।