Skin Care: स्किन को करना है बूस्ट तो फॉलो करें ये टिप्स

स्किन से जुड़ी समस्या न हो साथ ही स्किन का ग्लो भी बना रहे इसके लिए सही स्किन रूटीन फॉलो करना जरुरी है। इसी के साथ अगर आप स्किन को बूस्ट करती हैं तो स्किन से जुड़ी समस्या कम होगी और इस आर्टिकल में हम आपको स्किन को बूस्ट करने के लिए कुछ टिप्स बता रहे हैं। अगर आप इन टिप्स को फॉलो करती हैं जिन्हें फॉलो करने से स्किन से जुड़ी समस्या कम होगी साथ ही स्किन पर ग्लो भी आएगा।
दिन में दो बार करें चेहरे को साफ

स्किन को बूस्ट करने के लिए आप चेहरे को दिन में दो बार करें और इसके लिए आप बेस्ट फेस वॉश का इस्तेमाल करें। फेस वॉश से चेहरे साफ करने से धूल, गंदगी साथ ही स्किन पर जमा हुआ तेल साफ हो जाता है। वहीं इस तरह का फेस वॉश आपकी स्किन के लिए बेस्ट रहेगा इसके लिए आप एक्सपर्ट या डॉक्टर की मदद ले सकती हैं।
वहीं चेहरे को साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि स्किन को पूरा पोषण मिले।
इसे भी पढ़ें-स्किन केयर रूटीन में विटामिन ए को शामिल करने से मिलते हैं ये फायदे
सीरम का करें इस्तेमाल
स्किन से जुड़ी समस्य न हो इसके लिए जहां फेस वॉश का इस्तेमाल करना जरुरी है तो वहीं सीरम का भी इस्तेमाल करें। सीरम का इस्तेमाल करने से जहां स्किन से जुड़ी समस्या कम होगी तो वहीं स्किन पर ग्लो भी आएगा। सीरम का इस्तेमाल करने से पहले स्किन को अच्छी तरह से साफ़ करें साथ ही सीरम का चुनाव करें से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
फेस मास्क का करें इस्तेमाल

स्किन को बूस्ट करने के लिये हफ्ते में दो दिन फेस मास्क का इस्तेमाल करने ताकि स्किन की डेड स्किन साफ हो सकें। इसी के साथ फेस मास्क स्किन को हील करने में भी मदद करेगा। बाजार में आपको कई सारे मास्क मिल जाएंगे लेकिन अगर आप घर पर फेस मास्क बना रही हैं तो आप एक्सपर्ट की राय जरुर लें।
पैच टेस्ट जरूर करें
त्वचा पर किसी भी तरह का घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और ये टेस्ट 24 घंटे पहले ही करें ताकि स्किन पर किसी तरह का रिएक्शन न हो।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।