Lipstick Tips: बार-बार फैल जाती है लिपस्टिक? इन मेकअप टिप्स की मदद से करें ठीक

मेकअप करना हम सभी पसंद करते हैं, लेकिन आज भी हम में से ज्यादातर केवल लिपस्टिक लगाना ही पसंद करते हैं। वहीं लिपस्टिक भी कई तरीके के टेक्सचर में आपको मिल जाएंगी और इन्हें लगाने का तरीका भी एक दूसरे से बिल्कुल अलग हो सकता है।
कई बार जल्दबाजी और बिगिनर होने के कारण हम लिपस्टिक लगाते समय होंठों के हिसाब से परफेक्ट तरीके से लिपस्टिक को लगा नहीं पाते हैं और इसी कारण लिपस्टिक फैल जाती है। इस वजह से होंठों को सही शेप भी नहीं मिल पाती है।
फैली हुई लिपस्टिक को ठीक करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

- मेकअप लुक कम्प्लीट होने के बाद अगर आपके होंठों पर लगी हुई लिपस्टिक फैल जाती है तो आप पतले लिप ब्रश की सहायता से मैचिंग कंसीलर को लेकर इसे ठीक कर सकती हैं।
- ध्यान रहे कि आप कंसीलर का कलर अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुनें और इसके लिए किसी लाइट वेट कंसीलर का ही इस्तेमाल करें।
- इसके बाद आप लिक्विड कंसीलर को ट्रांस्लुसेंट पाउडर की मदद से सेट कर दें ताकि आपका लुक पूरी तरह से ट्रांसफर प्रूफ हो जाए।
- कोशिश करें कि आप कंसीलर की सहायता कम से कम ही लें ताकि चेहरे पर प्रोडक्ट्स की लेयर्स कम से कम ही रहे।
इसे भी पढ़ें : बिना मेकअप केवल लिपस्टिक के इन शेड्स को लगाने से मिलेगा आकर्षक लुक, वैनिटी में करें शामिल
लिपस्टिक लगाते समय रखें इन बातों खास ख्याल

- लिपस्टिक लगाते समय आप होंठों को आकर्षक लुक देने के लिए लिप लाइनर का इस्तेमाल करें।
- परफेक्ट लुक पाने के लिए लिपस्टिक का शेड अपनी स्किन टोन और आउटफिट के कलर कंट्रास्ट के हिसाब से ही चुनें।
- वहीं अगर आपका आई मेकअप बोल्ड है तो लिप शेड के लिए न्यूड या लाइट कलर का चुनाव करें।
- होंठों को बड़ा दिखाने के चक्कर में लिप शेप के बाहर आप लिप लाइनर का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें।
- अगर आप मेकअप बिगिनर हैं तो लिप ब्रश की सहायता लेकर ही लिपस्टिक को होंठों पर लगायें।
अगर आपको फैली हुई लिपस्टिक को ठीक करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।