herzindagi
makeup tricks

लिप मेकअप के दौरान लिप लाइनर लगाने से मिलते हैं यह फायदे

अगर आप लिप मेकअप के दौरान लिप लाइनर का इस्तेमाल करती हैं तो इससे आपको कई बेहतरीन लाभ मिल सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-06-01, 14:12 IST

यूं तो हर लड़की मेकअप करना पसंद करती हैं, लेकिन हर किसी का लुक उस तरह से निखरकर सामने नहीं आता। ऐसा इसलिए भी होता है, क्योंकि कुछ महिलाएं मेकअप करते समय छोटी-छोटी डिटेलिंग पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देती हैं। जिसके कारण उनका लुक उतना ब्यूटीफुल दिखाई नहीं देता है। मसलन, अगर आप लिप मेकअप कर रही हैं, तो हो सकता है कि कुछ महिलाएं सिर्फ लिपस्टिक लगाकर ही अपना लिप मेकअप कंप्लीट कर लें।

लेकिन ऐसा करने से लिप्स की खूबसूरती निखरकर सामने नहीं आती है। लिपस्टिक अप्लाई करने से पहले लिप लाइनर लगाना बेहद ही आवश्यक होता है। इससे आपको एक या दो नहीं, बल्कि कई बेहतरीन लाभ मिलते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि लिप लाइनर लगाने से आपको क्या-क्या लाभ मिलते हैं-

बेहतर एप्लीकेशन में मिलती है मदद

lip liner benfits

अगर आप लिपस्टिक को ब्रश की सहायता से लगा रही हैं, तो यह यह संभव है कि लिपस्टिक को आप लगाते समय कुछ हद तक अनइवन हो जाए। कभी-कभी तो लिपस्टिक बाहर भी निकल जाती है। लेकिन अगर आप लिप लाइनर को यूज करती हैं, तो आपको इस समस्या को सुलझाने में मदद मिलती है। इससे आप पहले ही लिप्स को एक शेप दे देती हैं और फिर आपको केवल फिलिंग करनी होती है। ऐसे में यह काफी आसान हो जाता है।

इसे भी पढ़ें- मेकअप में लिप लाइनर को इन अलग-अलग तरीकों से करें इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानिए

लिप्स को मिलती है बेहतर शेप

makeup benfits

लिप मेकअप करते समय हम सभी यही चाहते हैं कि लिप्स को एक बेहतर शेप मिले। लेकिन लिक्विड लिपस्टिक या क्रीमी लिपस्टिक को अप्लाई करते समय लिप्स की शेप में गड़बड़ हो जाती है और आपको इसे बार-बार ठीक करना पड़ता है। हालांकि, लिप लाइनर इस समस्या को भी दूर करता है। जब आप लिप लाइनर से आउटलाइन बनाती हैं, तो इससे आप लिप्स को एक बेहतर शेप दे पाती हैं, जिससे आपके लिप्स बेहद खूबसूरत लगते हैं।

यह विडियो भी देखें

लिपस्टिक को बनाती है लॉन्ग लास्टिंग

lip care

यह भी लिप लाइनर के इस्तेमाल का एक बेमिसाल लाभ है। अमूमन कुछ महिलाएं लिप लाइनर से आउटलाइन बनाने के बाद उसे अपने लिप्स को भी फिल करती हैं। इसके बाद, वह लिप्स पर लिपस्टिक अप्लाई करती हैं। इस ट्रिक से लिपस्टिक लगाने से वह लॉन्ग लास्टिंग बनती है। मसलन, अगर कुछ खाने-पीने से अगर लिपस्टिक हट भी जाती है, तो भी लिप लाइनर से की गई फिलिंग आपके लिप्स को कलरफुल दिखाती है।

इसे भी पढ़ें-लिप मेकअप करते समय इस तरह अप्लाई करें लिप लाइनर, होंठ लगेंगे बेहद खूबसूरत

इन बातों का रखें ध्यान

beauty expert

  • यूं तो लिप लाइनर लगाने से महिलाओं को कई लाभ मिलते हैं। लेकिन इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। मसलन-
  • हमेशा अपनी लिपस्टिक की शेड से मैचिंग लिप लाइनर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। आप चाहें तो लिप लाइनर में एक शेड डार्कर कलर को चुन सकती हैं। लेकिन कभी भी लिपस्टिक शेड से लाइट शेड के लिप लाइनर को लिप्स पर अप्लाई ना करें।
  • वहीं, जब आप लिप लाइनर इस्तेमाल करती हैं तो लिपस्टिक लगाने के बाद उसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लिप लाइनर की हार्श लाइन अलग से विजिबल ना हों।
  • तो अब जब भी आप मेकअप करें, तो लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर लगाना बिल्कुल भी ना भूलें।
  • अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।